उत्तराखण्ड

भाजपा हाईकमान ने उत्तराखंड के वरिष्ठ पार्टी नेता और विधायक मदन कौशिक को राष्ट्रीय कार्यसमिति में बनाया विशेष आमंत्रित सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जताया केंद्रीय नेतृत्व का आभार

  • पार्टी में राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के समर्थकों में खुशी का माहौल

  • लंबे राजनीतिक और सांगठनिक अनुभव का लाभ  पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को पार्टी राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है । उन्होंने संगठन में राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलने पर  मदन कौशिक को भी शुभकामना दी है । उन्होंने उम्मीद जतायी कि उनके लंबे राजनैतिक व सांगठनिक अनुभव का लाभ पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा, साथ ही प्रदेश के पार्टीगत विषयों के केंद्रीय नेतृत्व से समन्वय में सहयोग भी मिलेगा ।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड की सक्रिय राजनीति से दूर चल रहे प्रदेश के दिग्गज दिग्गज विधायक मदन कौशिक  के पास लंबे समय से कोई पद नहीं है।  हरिद्वार शहर  सीट से विधायक उत्तराखंड में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और सरकार में कई बार कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।
भाजपा  ने राष्ट्रीय कार्यसमिति की सूची जारी की है, उसमें तीन नेताओं को कार्यसमिति में और पांच नेताओं को विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य के रूप में नियुक्त किया  है। इसके साथ ही एक राष्ट्रीय प्रवक्ता भी नियुक्त किया गया हैै। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में मदन कौशिक को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है ।  उत्तराखंड की राजनीति में मदन कौशिक  की गिनती भाजपा के दिग्गज नेताओं में होती है।  2017 की त्रिवेंद्र सरकार में मदन कौशिक की नंबर दो की भूमिका में थे। कौशिक न सिर्फ त्रिवेंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री थे, बल्कि सरकार के प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी उन पर थी।  बाद में त्रिवेंद्र के मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद मदन कौशिक को भी मंत्री पद वापस लेते हुए और उन्हें संगठन की जिम्मेदारी देते हुए उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। धामी सरकार के सत्ता में आने के बाद मदन कौशिक से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी ले ली गई थी।  भाजपा हाईकमान ने उनकी जगह महेंद्र भट्ट को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया  था। तब से सरकार और संगठन में मदन कौशिक के पास कोई पद नहीं था।  हालांकि अब उन्हें पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। मदन कौशिक को पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button