उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए दी 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

गोविन्द बल्लन पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि विश्वविद्यालय के वेतन भत्ते आदि के लिए  द्वितीय किश्त में  80.00 करोड की धनराशि स्वीकृत 
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यो के लिए  86 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के न्याय पंचायत बीसाबजेड से ग्राम विपुल सम्पर्क सीसी रैलिग मार्ग का निर्माण किये जाने के लिए 49.64 लाख, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र रानीखेत के विकासखण्ड ताडीखेत के अन्तर्गत ग्राम दुभणा प्राचीन चमूथान मंदिर, रानीखेत झूला देवी मंदिर, रानीखेत शिव मंदिर, बिल्लेख में देवी मंदिर, चमडखान में ग्येल देवता मंदिर, खुशालकोट शिव मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने के लिए  3.34 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के अठूरवाला टिहरी विस्थापित क्षेत्र में घंटाघर का निर्माण किये जाने के लिए  97 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही गोविन्द बल्लन पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि पंतनगर के लिए वेतन भत्ते आदि के लिए  150 करोड़ के सापेक्ष द्वितीय किश्त में  80.00 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चमोली के विधान सभा क्षेत्र थराली में विकासखण्ड नंदानगर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सुतोल के अन्तर्गत ध्योसिंह धाम मंदिर के सौन्दर्यीकरण किये जाने के लिए 19.56 लाख, ग्राम पंचायत रामणी में गोरिया राजा मंदिर के सौन्दर्यीकरण किये जाने के लिए 9.93 लाख, ग्राम पंचायत चोपता चौरी में स्थित माँ गिरिजा भवानी मंदिर के पास नव निर्मित धर्मशाला का अवशेष कार्य किये जाने के लिए  33.72 लाख, विकासखण्ड नारायणबगड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मींग में मींगेश्वर मंदिर के सौन्दर्यीकरण किये जाने के लिए 20.24 लाख तथा ग्राम पंचायत कौब के महादेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण किये जाने के लिए  39.62 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button