उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

अमर्यादित आचरण के चलते पूर्व विधायक सुरेश राठौर भाजपा से 6 साल के लिए निष्काषित

लगातार पार्टी की मर्यादा एव्ं सामाजिक आचरण का उल्लंघन दोषी पाया गया,
कारण बताओ नोटिस के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ संगठन- मनवीर चौहान
देहरादून। भाजपा के पूर्व विधायक ज्वालापुर सुरेश राठौर को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्काषित कर दिया गया है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सोशल मीडिया में उनके अमर्यादित आचरण को लेकर वायरल वीडियो का पार्टी  संज्ञान लेकर उन्हे कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
चौहान ने कहा कि उनके द्वारा दिये गए जवाब से संगठन संतुष्ट नही था। उन्हे लगातार पार्टी की मर्यादा एव्ं सामाजिक आचरण का उल्लंघन दोषी पाया गया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर उन्हे 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button