उत्तराखण्ड

भाजपाईयों ने किया कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन

पंजाब के सीएम का पुतला फूंका, कांग्रेस ने भी जताया विरोध
देहरादून। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में लापरवाही का मामला देश भर में उछल रहा है, भाजपाई जगह-जगह प्रदर्शन कर रहें है, देहरादून में भी भाजयुमो ने उग्र प्रदर्शन किया। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे भाजपाई कांग्रेसियों से उलझते-उलझते बचे। इस दौरान भाजपाईयों ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन किया। वहीं कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार का पुतला फूंका। भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या कार्यकर्ता राजपुर रोड पर पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता पुलिस के बैरिकेड तोड़कर कांग्रेस मुख्यालय के गेट पर पहुंच गए। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं और कांग्रेसियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। टकराव की स्थिति देख पुलिस बड़ी मुश्किल से भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को एस्ले हॉल चौक की ओर ले गई। भाजपा युवा मोर्चा ने एस्ले हॉल चौक पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन किया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यालय के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button