उत्तराखण्ड

विधानसभा चुनाव के लिए बजा बिगुल, आदर्श आचार संहिता लागू, एक चरण में 14 फरवरी को डाले जाएंगे वोट

  • 10 मार्च को होगी मतगणना, चुनाव आयोग ने विधनसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम किया जारी, प्रदेश में 81 लाख 43 हजार 922 मतदाता करेंगे
  • अपने मताधिकार का इस्तेमाल, एक घंटे मतदान का टाइम बढ़ाया गया
    देहरादून। उत्तराखड में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए शनिवार को राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है। उत्तराखड में 14 फरवरी को चुनाव होंगे। यह चुनाव एक चरण में होंगे। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। उम्मीदवारों को नामांकन ऑनलाइन दाखिल करने की वैकल्पिक सुविधा मिलेगी। आगामी चुनावों के मद्देनजर राज्य में 21 जनवरी से नामांकन शुरू होंगे। उम्मीदवार 28 जनवरी तक नामांकन कर सकते हैं। वहीं 31 जवरी तक नामांकन वापस ले सकते हैं।
    उत्तराखड में विधानसभा के चुनावी पर्व की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रदेश में 70 सीटों पर मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या के मुताबिक, पूरे प्रदेश में 81 लाख 43 हजार 922 मतदाता हैं, जिसमें 42 लाख 24 हजार 288 पुरुष, 39 लाख 19 हजार 334 महिला मतदाता है। पूरे प्रदेश में 93 हजार 964 सर्विस मतदाता हैं।
    इस बार 2 लाख 97 हजार 922 नए मतदाता बने हैं और विधानसभा चुनाव में 18 से 19 साल के एक लाख 11 हजार 458 युवा मतदाता बने हैं। मतदान के लिए 11 हजार 647 मतदाता बूथ बनाए गए हैं, जिनमें इस बार मतदान के लिए 635 बूथों को बढ़ाया गया है। जानकारी के अनुसार उत्तराखड निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन का कार्य निपटा दिया है। उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड में 2017 में 15 फरवरी, 2012 में 30 जनवरी, 2007 में 21 फरवरी और 2002 में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव हो चुके हैं।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव का पूरा कार्यक्रम
21 जनवरी- अधिसूचना होगी जारी। 28 जनवरी- नामांकन की अंतिम तिथि। 29 जनवरी- नामांकन की छंटनी। 31 जनवरी- नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 14 फरवरी- मतदान। दस मार्च- परिणाम होंगे घोषित।

15 जनवरी तक रैली, रोड शो और पदयात्रा पर रहेगी रोक
देहरादून। 15 जनवरी तक किसी तरह की रैली, रोड शो और पदयात्रा नहीं होगी। नुक्कड़ सभा, बाइक रैली पर भी रोक रहेगी। कैंपेन में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी होगा। पार्टियां डिजिटल, वर्चुअल तरीके से ही चुनाव प्रचार कर सकेंगी। घर-घर जाकर पांच लोगों को प्रचार करने की अनुमति होगी। जीत के बाद विजय जुलूस पर भी रोक रहेगी। चुनाव में धनबल का इस्तेमाल रोका जाएगा। गैरकानूनी पैसे-शराब पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।

राज्य में 81.43 लाख मतदाता डालेंगे वोट
देहरादून। मुख्य निर्वाचन आयुत्तफ ने बताया कि पांच जनवरी को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची के अनुसार राज्य में 81-43 लाख मतदाता हैं। इस वर्ष इसमें 1-98 लाख नए महिला और 1-06 लाख पुरुष मतदाता जुड़े हैं। 18 से 19 वर्ष की आयु के मतदाताओं की संख्या 1-10 लाख है, जबकि 80 वर्ष से अधिक आयु के 1-43 लाख मतदाता हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 66648 हो गई है, जबकि सर्विस मतदाता 93935 हैं।

एक बूथ पर रहेगी 700 मतदाताओं की संख्या
देहरादून। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चन्द्रा ने कहा कि राज्य में अभी तक एक पोलिंग बूथ पर अधिकतम 1500 वोटर का मानक था, जिसे अब 1200 किया गया है। इस क्रम में 623 नए बूथ बनाए गए हैं और यहां कुल पोलिंग बूथ की संख्या 11447 हो गई है। इस हिसाब से प्रत्येक बूथ पर वोटर की संख्या 700 के लगभग आएगी। प्रत्येक बूथ पर पानी, बिजली, शौचालय, शेड जैसी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के बूथ भी सुविधाओं से सुसज्जित करने को कहा गया है। प्रत्येक बूथ पर सैनेटाईजर, गलब्स और थर्मल स्क्रीनिंग की सुविधा भी रखने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button