उत्तराखण्ड

जिनके घर शीशे के होते हैं, वह दूसरों पर पत्थर नहीं उछाला करते

मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस को ऐसा क्यों कहा,
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि जिन लोगों ने कोई काम नहीं किया वह लोगों को बरगला रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और करप्शन एक दूसरे के पूरक हैं। उनके काले और खूनी पंजे को जनता जरूर सबक सिखाएगी। कांग्रेस की हालत 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को जाने वाली है। कांग्रेस करप्शन की फाउंटेन हेड यानी करप्शन की जननी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ रिस्पना पुल स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री धामी ने शायराना अंदाज में कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं, वह दूसरों पर पत्थर नही उछाला करते। कांग्रेस सरकार में खनन का भ्रष्टाचार सबको याद है। आज वो लोग उत्तराखण्डियत की बात कर रहे हैं जिन्होंने कभी उत्तराखण्ड बनने का पक्ष नहीं लिया। जनरल बिपिन रावत को गली का गुंडा कहने वाले आज सैनिकों की बात करते हैं। जनता का बड़ी संख्या में हमें आशीर्वाद मिल रहा है। उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने में जनता हमें सहयोग जरूर करेगी। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जिन लोगों ने कभी कोई काम नहीं किया वह टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन के मामले में लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। हमारी सरकार ने देहरादून एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाई, नए हवाई रूट ढूंढे, जिन पर सेवाएं चल रही हैं। हमारी सरकार ने 500 से अधिक फैसले लिए और न केवल फैसले लिए बल्कि वित्तीय प्रबंधन करते हुए आदेश भी जारी किए। उन्होंने कहा कि ये चुनाव दूसरी पार्टी के कारनामे और हमारे काम के बीच होने वाले हैं। हमारी पार्टी चुनाव आयोग की सभी गाइडलाइंस का पालन करेगी। 2025 में रजत जयंती को लेकर उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ बनाएंगे।
प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि यह दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। इसी दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। पुलिस ग्रेड पे पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं पुलिस की मांग को भली भांति जानता हूं। हमने एकमुश्त देने का फैसला किया। इसके बाद भी कोई बात होगी तो भविष्य में देखेंगे और इसे हम करेंगे। आचार संहिता से एक दिन पहले तबादले आदेश होने के सवाल पर इस मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध खनन या अवैध नियुत्ति का कोई भी मामला है तो कांग्रेस बताए। उन्होंने कहा कि आरोप कोई अच्छा आदमी लगाए तो ठीक है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस ने एक भी अच्छा काम नहीं किया । अवैध खनन का कोई मामला हो तो बताए कहां हुआ। रोजगार के सवाल पर धामी ने कहा कि हम हर विभाग के आंकड़े आपको उपलब्ध कराएंगे।
हमने 24000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को लोक सेवा आयोग के जरिए आगे बढ़ाया है। पुलिस में कई साल बाद 1734 पदों पर भर्ती निकाली है। चुनाव में अंदरखाने हराने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सब कांग्रेस में होता है। हमारे यहां कोई द्वेष नहीं है। मैं आयु में छोटा जरूर हूं, लेकिन कहीं कोई दिक्कत नहीं है। सीएम के पीआरओ नंदन सिंह बिष्ट को बहाल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने जांच कराई। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद उन्हें बहाल किया गया। सीएम ने हम जनता के बीच 10 साल का विजन डॉक्यूमेंट लेकर आएंगे। प्रेसवार्ता में अल्मोड़ा सासंद अजय टम्टा व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button