उत्तराखण्ड

कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिलाई सदस्यता

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपस्थिति में हरिद्वार के पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजेन्द्र चौधरी व लक्सर से गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन चौ राजेन्द्र सिंह ने सोनिया गांधी व राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए अपने सैकडों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विजेन्द्र चौधरी, रविन्द्र चौधरी, चौ. राजेन्द्र सिंह व उनके साथियों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाते हुए कहा कि विरेन्द्र चौधरी व चौ. राजेन्द्र सिंह व उनके साथियों के कांग्रेस पार्टी में आने से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों की संख्या से साफ जाहिर होता है कि भाजपा के कुशासन से समाज का हर तबका त्रस्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में राज्य का विकास ठप्प हो गया है, पिछली कांग्रेस सरकार के समय जिन जनहित की योजनाओं को शुरू किया गया था भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही उन्हें बंद कर दिया। राज्य की जनता भाजपा के कुशासन से उबरना चाहती है तथा एकबार फिर से कांग्रेस को सत्ता सौंपकर राज्य में विकास के पहियों को चलाना चाहती है। उन्होंने कहा कि जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप आगामी 14 फरवरी को राज्य से भाजपा की विदाई निश्चित हो गई है। विजेन्द्र चाौधरी, रविन्द्र चौधरी, चौ. राजेन्द्र सिंह के साथ गन्ना समिति लक्सर के डायरेक्टर चौ. राकेश, प्रधान मदन शास्त्री, सहकारी समिति के चेयरमैन चौ. ओमकार सिंह, मोनू प्रधान सहित सैकडों लोगों ने कंाग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर विरेन्द्र रावत, चौ विरेन्द्र सिंह अवाना, सोनू राठी, पवन सिंह एडवोकेट, चौ. विश्वपाल, चौ. उदयवीर, चौ. पुलकित, चौ. सचिन कुमार, सोनू कुमार, मोहित कुमार, विनोद चाौधरी, आयुश चौधरी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button