उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री नहीं 21वीं सदी के राजा हैं मोदीः राहुल

गंगा आरती में शामिल होकर मांगा जीत का आशीर्वाद
हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को हरिद्वार में गंगा आरती में शामिल होकर पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगा। इससे पूर्व राहुल गांधी ने हरिद्वार में भगत सिंह चौक स्थित जवाहर लाल नेहरू नेशनल यूथ सेंटर व ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा स्थित मंडी परिसर में वर्चुअल रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
राहुल गांधी ने कहा कि मैं किसानों को बधाई देना चाहता हूं कि तीन कानूनों के खिलाफ आप पहाड़ जैसे खड़े रहे। एक इंच हिले नहीं और एक कदम पीछे नहीं गए। आपने हिंदुस्तान की सरकार को सच्चाई दिखाई। इस सरकार को यह बताना बहुत जरूरी था। किसान सिर्फ देश को भोजन नहीं देते, रास्ता भी दिखाते हो। सालों से यह क्रम जारी है। अंग्रेजों से लड़ाई बड़े उद्योगपतियों ने नहीं लड़ी थी। किसानों और मजदूरों ने लड़ी थी। मनमोहन सिंह का समय गोल्डन पीरियड था क्योंकि उस समय किसानों और सरकार के बीच पार्टनरशिप थी। सरकार के दरवाजे खुले थे। जो आपके दिल में था, वह कह सकते थे। उस समय के हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री था आज के हिंदुस्तान में राजा है। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं, 21 वी सदी के राजा हैं।
किच्छा में संबोधन खत्म होने के बाद राहुल गांधी शाम को हरिद्वार पहुंचे। यहां हरिद्वार में भगत सिंह चौक स्थित जवाहर लाल नेहरू नेशनल यूथ सेंटर में उन्होंने वर्चुअल रैली की। हरिद्वार में चुनाव प्रचार को धार देने पहुंचे राहुल गांधी ने कहा की पार्टी ने उत्तराखण्ड में जनता से चार वादे किए है। 4 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। सिलेंडर 500 से कम का मिलेगा। 5 लाख परिवारों के खाते में हर साल 40 हजार रुपये। स्वास्थ्य सर्विस दवाई-
डॉक्टर-एम्बुलेंस आपके दरवाजे पर पहुंचा देंगे। सभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी हरकी पैड़ी पहुचे जहाँ उन्हें गंगा पूजन कर देश की खुशहाली और कांग्रेस के विजय होने की कामना की। हरकी पैड़ी पर गंगा आरती करने के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button