राष्ट्रीय

लता मंगेशकर के निधन से आज पूरा देश गमगीन

केंद्र सरकार ने दो दिन की किया राष्ट्रीय शोक की घोषणा
 मुम्बई। लता मंगेशकर के निधन से आज पूरा देश गमगीन है। अपनी आवाज के जरिए गीतों में जान फूंकने वाली लता मंगेशकर के निधन के साथ एक स्वर्णीम युग का भी अंत हो गया है। उनकी आवाज का जादू हमेशा देशवासियों पर राज करता रहेगा। उनके निधन पर पीएम नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख व्यक्त किया है। उनके निधन पर दो केंद्र सरकार ने दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्वीट में उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।
लता मंगेशकर को कोरोना पाजीटिव पाए जाने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके इलाज के दौरान कई बार हालात सामान्य हुए तो कई बार गंभीर भी हुए। बीच में हालत में सुधार होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया था। उनका इलाज कर रहे डाक्टरों के मुताबिक लता मंगेशकर का निधन रविवार सुबह 8रू12 मिनट पर मल्टी आर्गन फेल्योर की वजह से हो गया।

आज होगा अंतिम संस्कार साढ़े चार बजे
अंतिम संस्कार शाम 4ः30 बजे किया जाएगा। इससे पहले दोपहर 12ः3 बजे के बीच आम जन उनके आखिरी दर्शन कर सकेंगे। उनके निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button