उत्तराखण्डदेहरादून

जन्मदिन पर प्राकृतिक आपदा के मोर्चे पर जूझते रहे मुख्यमंत्री धामी, सुबह सवेरे ही आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने निकले सीएम

मुख्यमंत्री ने तहसील दिवस में जुड़े लोगों से भी किया वर्चुअल संवाद,लोगों की समस्याओं को सुना, संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने 50वें जन्मदिन के मौके पर  सुबह से ही प्रदेश में आपदा प्रबंधन के मोर्चे पर जूझते नजर आए। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने सुबह ही आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिन पहले ही मंगलवार 16 सितम्बर को पड़ने वाले अपने जन्मदिवस अवसर पर किसी प्रकार का उत्सव या औपचारिक आयोजन नहीं करने का निर्णय ले चुके थे। मुख्यमंत्री ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा के साथ मनाने की घोषणा करते हुए, समर्थकों से भी सादगी का पालन करने की अपील की थी। इधर, मंगलवार तड़के से ही प्रदेश में कई जगह आपदा की सूचना आने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जन्मदिन की खुशियों को भूलकर, आपदा प्रबंधन में व्यस्त हो गए। मुख्यमंत्री ने तड़के ही जिलाधिकारियों से आपदा से हुए, नुकसान का विवरण पूछा। साथ ही नौ बजे से पहले ही देहरादून में मालदेवता क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए निकल गए। इस दौरान उन्होंने ट्रैक्टर पर चढ़कर, नुकसान का जायजा लिया, साथ ही प्रभावितों को हर संभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास से प्रदेशभर की सभी तहसीलों में आयोजित तहसील दिवस कार्यक्रमों में वर्चुअल प्रतिभाग कर जनता से संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि तहसील दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान का सशक्त मंच है तथा सरकार का लक्ष्य है कि हर शिकायत का तय समय में निस्तारण हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button