उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले, एक आईएफएस से महत्वपूर्ण विभाग लिया गया वापस

प्रमुख सचिव लालरिन लियना फैनई से आबकारी विभाग हटाया गया
देहरादून। उत्तराखण्ड में शुक्रवार को 10 आईएएस और एक आईएफएस अधिकारी के विभाग में फेरबदल हुआ है। शासन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। प्रमुख सचिव लालरिन लियना फैनई से आबकारी विभाग वापस लिया गया है।  इसके अवाला कई अहम पदों पर अधिकारियों का बदलाव हुआ है।
इस तबादला सूची में सचिव नितेश कुमार झा से भी सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें पंचायती राज विभाग दिया गया है। अब तक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी देख रहे आईएएस रविनाथ रमन से यह जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह आईएएस डॉ पंकज कुमार पांडेय को सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज व विज्ञान प्रौद्योगिकी
की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि, आईएएस बृजेश कुमार संत को आबकारी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इस तरह बृजेश कुमार संत अब खनन के साथ आबकारी विभाग भी देखेंगे। आईएएस सुरेंद्र नारायण पांडेय को गन्ना विकास एवं चीनी विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। केंद्र से प्रतिनियुक्ति पूरी कर वापस आने वाली आईएएस ज्योति यादव को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
इसके अलावा आईएएस युगल किशोर पंत को सचिवालय प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आईएएस रणवीर सिंह चौहान को वित्त विभाग की जिम्मेदारी मिली है। IFS अधिकारी डॉ पराग मधुकर धकाते से पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। उधर, आईएएस अभिषेक रुहेला को अपर सचिव के तौर पर राज्य संपत्ति की जिम्मेदारी मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button