उत्तराखण्ड

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए उत्तराखण्ड के सीएम धामी

  • कहा ,सीएम योगी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम छूएगा यूपी
  • मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के सदस्यों को दी बधाई
    देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल।  मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ को दी बधाई।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए।  मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में विकास के नये आयाम प्राप्त करेगा। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार के नव नियुत्तफ़ मंत्रिमण्डल के सदस्यों को भी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी हुई। उल्लेखनीय है कि धामी के मुख्यमंत्री बनने के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी विशेष रूप से दून आए थे।

    योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव पंचूर में जश्न का माहौल
    देहरादून। उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ आज दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। योगी आदित्य नाथ के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर उनकी कर्मभूमि से लेकर जन्मभूमि तक जश्न मनाया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव पंचूर खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। यहां योगी की मां, भाई-बहन और तमाम गांव के लोग जश्न मना रहे हैं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर योगी आदित्यनाथ के गांव में होली खेली जा रही है। सीएम योगी के घर पर बड़ी तादाद में लोग परिजनों को बधाई देने पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी और उनकी बहन शशि भी इस मौके पर खूब उत्साहित नजर आ रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावत्री देवी ने कहा  कि आज वह बेहद खुश है। उनका बेटा दोबारा से देश के सबसे बड़े राज्य का मुख्यमंत्री बना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button