उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ्य

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायवाला में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

अपर सचिव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भारत सरकार आराधना पटनायक ने किया,
शिविर का उदघाटन, 198 लोगों ने उठाया शिविर का नाम
देहरादून।स्वास्थ्य मंत्री  उतराखंड सरकार के निर्देशों के अनुपालन में स्वास्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अन्तर्गत शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रायवाला में बहुउददेशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन  आराधना पटनायक आईएएस, अपर सचिव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भारत सरकार, डॉ रश्मि पन्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य, डॉ निधि रावत अपर मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून एवं जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, ग्राम प्रधान सविता देवी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया । इस अवसर पर डॉ केएस भंडारी चिकित्सा अधीक्षक डोईवाला, डॉ अमित बहुगुणा प्रभारी चिकित्साधिकारी रायवाला, शिविर लाभार्थी एवं स्टाफ की उपस्थिति में किया गया।
मुख्य अतिथि  आराधना पटनायक ने शिविर के प्रत्येक काउन्टर का गहनता से निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की तथा मरीजों से उनकी बीमारियों की जानकारी लेते हुए उन्हेेे भारत सरकार के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। शिविर में दिव्यांगता एवं रक्तदान के शिविर भी लगाये गए। शिविर में एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों एवं स्टॉफ ने विशेष सहयोग प्रदान किया ।
आराधना पटनायक शिविर की समस्त व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आई और उन्होंने मरीजों को विशेषज्ञ सेवायें प्रदान किये जाने पर शिविर संचालकों की भूरि -भूरि प्रशंसा की । उन्होनें कैम्प में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन की उपलब्धता होने पर सराहना व्यक्त की । उन्होनें कहा कि इस प्रकार के शिविरों का उददेश्य जनमानस को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ सेवायें उपलब्ध कराना है। मुख्य अतिथि ने हेल्थ वेलनेस सेंटर बापूग्राम का भी निरीक्षण किया , वहॉं पर समस्त चिकित्सा व्यवस्थायें चाक-चौबंद पायी गयी।

शिविर में 1़98 मरीजों का पंजीकरण किया गया  । रक्तदान शिविर में 01 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया तथा 31 पंजीकरण किये गए। दिव्यांग शिविर में 0़9 दिव्यांगो को प्रमाण पत्र जारी किये गए। शिविर के समापन पर डॉ केएस भंडारी चिकित्सा अधीक्षक डोईवाला, डॉ अमित बहुगुणा प्रभारी चिकित्साधिकारी रायवाला द्वारा समस्त अतिथिगणों का आभार प्रकट किया गया।

शिविर में डॉ मुकेश पांडे, डॉ रामप्रकाश, डॉ महेन्द्र सिंह, डॉ बिनोद मिश्रा, डॉ नीलांजन रॉय, डॉ राजलक्ष्मी, डॉ मेरिस सेल्वराज, डॉ प्रसना जूली, डॉ जननेश्वरी, डॉ प्रज्ञा, चन्द्रमोहन सिंह राणा, अंजली लिंगवाल, वन्दना भटट, संदीप पांडे, गिरीश, शैलेश जुयाल, नीरज गुप्ता, नितिन केहड़ा, प्यार सिंह, अनीता भटट, नीलम पयाल, बीना बंगवाल, शशि बिष्ट, अम्बिका राणा, सन्तोष पंवार, अनिला, प्रमोद गैरोला, स्वेता सिंह, प्रियम्वदा, रमेश, श्रद्वा, प्रीतिका, दीपक रयाल,प्रवीन, गीता, सुमित वैद्य, शक्ति चौधरी, राकेश धनाई, माहिपाल सिंह, प्रियंका, सुमित, बिनीत आदि ने शिविर में अपना सहयोग दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button