उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस दी बधाई

स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित
देहरादून। भाजपा का स्थापना दिवस बुधवार को मनाया जा रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन भी सुना। जीएमएस रोड स्थित एक फॉर्म से पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थपाना दिवस पर शोभायात्रा भी निकाली। शहर में निकली भव्य शोभायात्रा घंटाघर पर प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुई। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने बताया कि स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिला, मंडल व बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन सुना। वहीं जीएमएस रोड स्थित कार्यक्रम स्थल में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी। विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों की दी जानकारी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की सरकार आम आदमी की सरकार बनेगी, घर-घर तक जाने का काम करेगी। बतौर सीएम उत्तराखंड सरकार सेवा का काम करेगी। भाजपा के लिए सत्ता केवल सेवा का संकल्प होती है। उन्होंने कहा कि सरकार बनाकर जनहित से जुड़े सभी कार्यों को बहुत तेजी से विस्तार दिया जा रहा है। लोग चुनाव में कहते थे कि भाजपा नहीं आएगी, लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा दोबारा बहुमत के साथ सत्ता में आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button