राष्ट्रीय

मौसम में अगले 4 दिनों में दिखेगा बड़ा बदलाव

दिल्ली सहित इन राज्यों में आज से बढ़ेगा तापमान
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दो दिन पहले शुरू हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने लगा है। अब सूरज की तेज चमक पसीना निकाल देगी। रविवार से गर्मी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 41 जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। लू भी परेशान करेगी। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को आसमान तो साफ रहेगा, लेकिन 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। अप्रैल के अंतिम दिनों में तापमान रिकार्ड 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ चुका है। अरब सागर से नमी मिलने का सिलसिला भी थम गया है। इस वजह से बादल भी छंट गए हैं। दिल्ली, गुजरात, राजस्थान में भी तापमान बढ़ने लगा है। इस वजह से मप्र में भी गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 27 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और राजस्थान लू की चपेट में आने वाले हैं। अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर में जहां बारिश होगी, वहीं गुजरात में लू का प्रकोप रहेगा। इसके उलट विदर्भ और पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान के हालात बने रहेंगे। दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में भी ओलावृष्टि की आशंका है।
विभाग के अनुसार, 25 अप्रैल के आसपास एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ रहेगा। इसके चलते आंशिक तौर पर बादल गरज सकते हैं जबकि मामूली सी बूंदाबादी हो सकती है। इसके बाद तापमान में तेजी से वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। 28 से 29 अप्रैल तक रिकार्ड स्तर पर 44 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button