राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने बर्लिन में भारतीय समुदाय को किया संबोधित

मोदी ने कहा, मुझे मां भारती की संतानों से आज जर्मनी में आकर मिलने का अवसर मिला
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को बर्लिन में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे मां भारती की संतानों से आज जर्मनी में आकर मिलने का अवसर मिला है। आप सभी से मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं आज सुबह बहुत हैरान था कि यहां इतनी ठंड है लेकिन कई छोटे छोटे बच्चे भी सुबह 4.30 बजे यहां आ गए थे। आपका यह प्यार और आपका आशीर्वाद मेरी बहुत बड़ी ताकत है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मैं आपसे मोदी सरकार के बारे में बात नहीं करने आया हूं। आज मन करता है कि जी भरकर आप लोगों से भारत के लोगों की शक्ति और उनके सामर्थ्य की बात करूं और उनका गौरव गान करूं। आज सरकार निवेशकों के पांव में जंजीरें डालकर नहीं उनके मनोबल को बढ़ाकर आगे बढ़ रही है। आज कारोबार का सबसे उन्घ्नत माहौल भारत में मौजूद है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं आप सभी से यह आग्रह करूंगा कि भारत के लोकल को ग्लोबल बनाने में मेरा साथ दें। आप सब भारत के लोकल की विविधता, ताकत और खूबसूरती से लोगों को बहुत आसानी से परिचित करा सकते हैं। हम जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए पीपुल पावर से लेकर टेक पावर तक हर समाधान पर काम कर रहे हैं। बीते आठ वर्षों में हमने भारत में एलपीजी कवरेज को 50 फीसद से बढ़ाकर लगभग 100 फीसद कर दिया है। यही नहीं भारत का हर घर अब एलईडी बल्ब उपयोग कर रहा है।
पीएम ने कहा कि आज नया भारत केवल सिक्घ्योर फ्यूचर की नहीं सोचता वरन रिस्क लेता है… इनोवेट और इन्क्युबेट करता है। मुझे याद है 2014 के आसपास हमारे देश में 200 से 400 ही स्टार्ट अप्स हुआ करते थे। आज 68 हजार से भी ज्यादा स्टार्ट अप्स हैं। यही नहीं दर्जनों यूनिकार्न हैं। पहले देश एक लेकिन संविधान दो थे। आज दशक हो गए, एक देश एक संविधान लागू करते करते लेकिन वो अब हमनें लागू किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी के इस तीसरे दशक की सबसे बड़ी सच्चाई ये है कि आज इंडिया ग्घ्लोबल होने जा रहा है। मानवता के सामने जब भी कोई संकट आता है तो भारत समाधान के साथ सामने आता है। यही नया भारत है, यही नए भारत की ताकत है। भारत ने कोरोना काल में 150 से ज्यादा देशों को जरूरी दवाइयां भेजकर अनेकों जिंदगियां बचाने में मदद की है। दुनिया आज गेहूं की कमी का सामना कर रही है। ऐसे में भारत का किसान दुनिया का पेट भरने के लिए आगे आ रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम इस साल आजादी का 75 वर्ष मना रहे हैं। मैं देश का पहला प्रधानमंत्री ऐसा हूं जो आजाद हिंदुस्तान में पैदा हुआ हूं। भारत जब अपनी आजादी का 100 वर्ष मनाएगा उस समय देश जिस ऊंचाई पर होगा। उस लक्ष्य को लेकर आज हिंदुस्तान मजबूती के साथ एक के बाद एक कदम तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत गवर्नेंस में तकनीक को जिस तरह शामिल कर रहा है वह नए भारत की नई राजनीतिक इच्घ्छाशक्ति को भी दिखाता है। यह डिमोक्रेसी और डिलिवरी की क्षमता का भी प्रमाण है। बीते सात से आठ वर्षों के दौरान भारत सरकार ने डाइरेक्घ्ट बेनिफघ्टि ट्रांसफर के जरिए 22 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि लाभार्थियों के खातों में भेजे हैं। कहीं कोई बिचैलिया, कोई कट कम्पनी, कोई कटमनी नहीं। पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। आप भी जानते हैं कि जब कोई देश संकल्घ्प ले लेता है तो वह नए रास्तों पर भी चलता है और मनचाही मंजिलों को हासिल करके दिखाता है। आज का आकांक्षी भारत, आज का युवा भारत, देश का तेज विकास चाहता है। आज का भारत जानता है कि इसके लिए राजनीतिक स्थिरता और प्रबल इच्छाशक्ति कितनी जरूरी है। यही कारण है कि भारत के लोगों ने तीन दशकों से चली आ रही राजनीतिक अस्थिरता के वातावरण को एक बटन दबाकर खत्म कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत की महान जनता की दूरदृष्टि है कि साल 2019 में उसने देश की सरकार को पहले से भी ज्यादा मजबूत बना दिया। देश आगे तब बढ़ता है जब देशवासी उसके विकास का नेतृत्व करें… देश आगे बढ़ता है जब देशवासी उसकी दिशा तय करें। आज के भारत में जनता ही ड्राइविंग फोर्स है। इससे पहले जर्मन चांसलर के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा लोकतांत्रिक देशों के तौर पर भारत और जर्मनी कई कामन मूल्यों को साझा करते हैं। इन साझा मूल्यों और साझा हितों के आधार पर पिछले कुछ वर्षों में हमारे द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। मेरे और मेरे प्रतिनिधिमंडल के गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए मैं चांसलर ओलाफ स्कोल्ज का धन्यवाद करता हूं। मुझे खुशी है कि इस वर्ष मेरी पहली विदेश यात्रा जर्मनी से शुरू हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button