उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी के अचानक आरटीओ कार्यालय में पहुंचने से विभाग में मचा हड़कंप

  • लापरवाही को लेकर सीएम ने आरटीओ को किया सस्पेंड
  • सुबह दस बजे दफ्तर नहीं पहुंचने वाले कई कर्मचारियों को नोटिस जारी
    देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी बुधवार सुबह अचानक आरटीओ कार्यालय पहुंचे । यहां पर अनियमितताओं को लेकर उन्होंने फौरन आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया। इस दौरान यहां 80 फीसदी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएम के सुबह-सुबह इस तरह निरीक्षण पर पहुंचने से यहां विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों को समय पर दफ्तर आने का फरमान सुनाने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह अचानक आरटीओ पहुंचे, जहां 80 फीसदी कर्मचारी डयूटी से नदारद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आरटीओ को सस्पेंड कर दिया। सीएम के एक्शन से अन्य विभागों में भी हड़कंप है। उन्होंने कर्मचारियों व अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। सुबह दस बजे दफ्तर नहीं पहुंचने वाले कई अधिकारियों कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के आदेश किए गए। मुख्यमंत्री धामी को आरटीओ कार्यालय में अनियमितता की लगातार शिकायतें मिल रही थी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अभी कई और अफसरों पर गाज गिर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button