राष्ट्रीय

उपद्रवियों पर एक्शन, हिंसक घटनाओं के बाद यूपी के सहारनपुर में चला बुलडोजर

नई दिल्ली। पैगंबर पर टिप्पणी के बाद ऊपजे विवाद को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसक घटनाओं की चिंगारी शनिवार को भी शांत नहीं हुई। वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से एक्शन में नजर आया। उत्तर प्रदेश में जहां अलग-अलग जिलों में कुल 230 लोगों की गिरफ्तारी हुई, वहीं सहारनपुर में दो आरोपियों के घर बुलडोजर भी चला।
उधर, पश्चिम बंगाल में प्रशासन ने 70 लोगों की गिरफ्तारी का दावा किया। यहां पर हिंसा प्रभावित हावड़ा जिले के दो अधिकारियों का ट्रांसफर भी कर दिया गया। वहीं हावड़ा और मुर्शिदाबाद के कुछ हिस्सों में इंटरनेट बंद कर दिया गया। दूसरी तरफ झारखंड में भी हिंसा प्रभावित इलाकों में धारा 144 लागू रही। इसके अलावा यहां राजधानी रांची के विभिन्न हिस्सों में अतिरिक्त बलों की तैनाती भी की गई थी। वहीं रविवार सुबह तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
देश भर में ङ्क्षहसा की घटनाओं के बाद शनिवार को भी बवाल जारी रहा। यूपी के प्रयागराज में शनिवार को फिर दंगा भड़काने की कोशिश की गई। कुछ शरारती लोगों ने शिवकुटी में कोटेश्वर महादेव मंदिर के शिवलिंग पर अंडा रख दिया। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए अंडे को वहां से हटा दिया और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है।

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार गिरफ्तार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह हावड़ा स्थित प्रदर्शन स्थल की तरफ जा रहे थे। वहीं इस मुद्दे को लेकर यहां भाजपा और मुख्यमंत्री ममता के बीच सियासी रार ठन गई है। एक तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे भाजपा का गुनाह बताया। सुकांत मजूमदार को सेकंड हुगली ब्रिज पर गिरफ्तार किया गया।
उपद्रवियों पर एक्शन, हिंसक घटनाओं के बाद यूपी के सहारनपुर में चला बुलडोजर। कानपुर हिंसा का दूसरा मास्टरमाइंड पूर्व सपा नेता निजाम कुरैशी को एसआइटी ने शनिवार को अरेस्ट किया है। हिंसा के बाद से निजाम कुरैशी फरार चल रहा था। पुलिस की एफआईआर में निजाम का नाम पांचवें नंबर पर था। हिंसा का दूसरा मास्टरमाइंड बीते 08 दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button