उत्तराखण्ड

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने ’’तप और तपस्या’’ का जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानन्द महाराज के सान्निध्य में किया लोकार्पण

हरिद्वार। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल ’निशंक’, डॉ0 महेश शर्मा, उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महामण्डलेश्वर स्वामी नैसर्गिका गिरि व अन्य महानुभावों ने रविवार को कनखल स्थित हरिहर आश्रम में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द महाराज के त्यागपूर्ण आध्यात्मिक जीवन पर केन्द्रित शोभा त्रिपाठी की औपन्यासिक कृति-’’तप और तपस्या’’ का जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानन्द महाराज के सान्निध्य में लोकार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मंगलाचरण, मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखनियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद डॉ. महेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, उपन्यास की लेखिका शोभा त्रिपाठी, प्रभात प्रकाशन के प्रभात कुमार ने भी सम्बोधित किया। कनखल स्थित हरिहर आश्रम परिसर पहुंचने पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, मुख्यमंत्री धामी आदि सभी का पुष्पगुच्छ, रूद्राक्ष की माला, गंगाजलि तथा अंगवस्त्रम् भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। मंच का संचालन पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति महाबीर अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, पूर्व खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चौम्पियन, पूर्व लक्सर विधायक संजय गुप्ता, कुलपति उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय देवी प्रसाद त्रिपाठी, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, महामण्डलेश्वर ललितानन्द गिरिजी महाराज, एडीएम पीएल शाह, एसडीएम पूरन सिंह राणा, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, राकेश राजपूत, सुशील चौहान सहित साहित्यकार, बड़ी संख्या में सन्तजन, स्वयंसेवी संस्थायें, ट्रस्टी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button