उत्तराखण्डदेहरादून

सहकारिता में मिली जीत 2027 से पहले के रुझान, कांग्रेस के दावों की खुल रही परत: महेंद्र भट्ट

कहा -सहकारिता में मिली जीत, विपक्ष को आईना दिखाने के लिए पर्याप्त,
सहकारिता में मिली बड़ी जीत ने साबित किया सरकार का जन सरोकारों से जुड़ाव
देहरादून। भाजपा ने सहकारिता मे मिली बड़ी जीत को प्रदेश मे धामी सरकार की लोकप्रियता का पैमाना बताते हुए कहा कि इससे धामी सरकार का जन सरोकारों से जुड़ाव भी साबित हुआ है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस शानदार और एकतरफा जीत को कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का संचरण करने वाला बताया और कहा कि गढ़वाल मंडल की सभी 6 जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष की  सीटों पर मिली जीत विपक्ष को आईना दिखाने के लिए भी पर्याप्त है। उन्होंने इसे डबल इंजन सरकार के कार्यों पर जनता की मुहर और झूठे नैरेटिव एवं जातिवादी राजनीति वालों के मुंह पर करारा तमाचा बताया है।
भट्ट ने चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए हुए सभी नव-निर्वाचित पार्टी प्रतिनिधियों को शानदार जीत पर बधाई दी है। उन्होंने इस प्रचंड जीत को केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों पर प्रदेश की जनता की अटूट मुहर बताया। साथ ही कहा कि ये जीत उन तमाम नकारात्मक, झूठ, भ्रम और जातिवादी राजनीति करने वालों को असलियत पता लगेगी।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि प्रदेश को पहली महिला जिला सहकारिता अध्यक्ष के रूप मे मिली है। यह भाजपा की महिला सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव में एक भी निदेशक पद पर जीत हासिल न होना यह स्पष्ट प्रमाणित करता है कि उत्तराखण्ड की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। जनता का विश्वास केवल भाजपा के विकासपरक और पारदर्शी नेतृत्व के साथ है।
उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में कुमाऊं मंडल की सभी तीन सीटों पर भाजपा परचम लहराएगी।
उन्होंने कहा कि किसानों और आम जन से जुड़े सहकारिता मे मिली जीत 2027 के चुनाव से पहले के रुझान हैं। कांग्रेस को यह समझने की जरूरत है कि दुष्प्रचार से नही बल्कि आम जन से जुड़ाव और सकारात्मक रुख से ही जनता मे लोकप्रियता अर्जित की जा सकती है। धामी सरकार निसंदेह इस दिशा मे लगातार आगे बढ़ रही है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उत्तरकाशी जिले से निर्विरोध निर्वाचित हुई पहली महिला जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष बनने पर  शारदा राणा को बधाई दी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button