उत्तराखण्ड

सफाई कार्यकर्ताओं ने नगर निगम क्षेत्र के सभी 100 वार्डाें में जन जागरूकता अभियान चलाया

देहरादून। सहायक नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून एसपी जोशी के नेतृत्व में निगम के सभी सेनेटरी निरीक्षक, सेनेटरी सुपरवाइजर एवं सफाई कार्यकर्ताओं ने नगर निगम क्षेत्र के सभी 100 वार्ड में जन जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है ।
इस अभियान के तहत सभी वार्ड में सफाई अभियान डेंगू के प्रभावी नियंत्रण के लिए निरोधात्मक कार्यवाही एवं जन जागरूकता अभियान देहरादून शहर के जन सामान्य को भविष्य में डेंगू बुखार जैसी महामारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य शिक्षा के पंपलेट वितरित कर प्रचार प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। इसमें क्षेत्रीय आशा कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जा रहा है नगर निगम ने आवश्यकतानुसार लार वीसाइड एवं इंसेक्टिसाइड का छिड़काव एवं फागिंग कराई जा रही है स्थिति सामान्य बनी हुई है अभी तक जनपद देहरादून में कोई भी डेंगू का केस नहीं पाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button