मनोरंजन

रश्मि देसाई ने जी हुजूर गाना पर किया डांस

मुंबई। टीवी की जानीमानी अभिनेत्री रश्मि देसाई ने आने वाली फिल्म शमशेरा के गाना जी हुजूर पर डांस किया है। रश्मि देसाई अकसर सुर्खियों में बनी रहती हैं। रश्मि देसाई ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रश्मि, रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म शमशेरा के जी हुजूर सांग पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आईं। रश्मि देसाई के शानदार डांस मूव्स उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहे हैं।
अभी हाल ही में रणबीर कपूर और वाणी कपूर फिल्म शमशेरा के प्रमोशन के लिए डांस दीवाने जूनियर के सेट पर पहुंचे थे। शो में पहुंचकर रणबीर कपूर ने मां नीतू कपूर और वाणी कपूर के साथ जी हुजूर गाने पर डांस किया था। फिल्म शमशेरा में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्तए आशुतोष राणा, सौरभ शुक्ला, रोनित रॉय और त्रिधा चौधरी की अहम भूमिका है।यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button