उत्तराखण्डदेहरादून

सीएम पुष्कर धामी  ने पुण्यतिथि पर भारत रत्न  डॉ  भीमराव अंबेडकर को अर्पित किए श्रद्धा समन, कहा – बाबा साहेब ने जीवन पर्यंत शिक्षा, समानता और स्वाभिमान की अलख जगाई

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्य तिथि पर  मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने जीवन पर्यंत शिक्षा, समानता और स्वाभिमान की अलख जगाई। उन्हीं के मार्ग का अनुसरण करते हुए उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू कर, सामाजिक समरसता और न्याय के सपने को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।
मुख्यमंत्री ने ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’  पर प्रदेशवासिंयों को दी शुभकामनाएं 
देहरादून।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ के  अवसर पर प्रदेशवासिंयों को शुभकामनाएं दी हैं। ‘सशस्त्र सेना झण्डा दिवस’ की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। अदम्य साहस, पराक्रम एवं देश की रक्षा हेतु प्राणों की आहुति देने वाले तथा विषम परिस्थितियों में आम नागरिकों के जीवन की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले हमारे वीर सैनिकों पर भारत के प्रत्येक नागरिक को गर्व है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रत्येक नागरिक से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए अपना योगदान देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button