उत्तराखण्ड

प्रदेश में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मरीज 300 मिले, एक ने तोड़ा दम

237 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कई दिनों से लगातार बड़ी संख्या में मरीज प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में मिल रहे है। वहीं कोरोना से मौतें भी लगातार हो रही हैं। गुरूवार को प्रदेश में कोरोना के 331 नए मरीज मिले हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। 237 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1835 पहुंच गई है। प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट 12.97 प्रतिशत है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार एक जनवरी से शुक्रवार तक प्रदेश में 99,423 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 93765 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 94.31प्रतिशत है। वहीं, इस साल अब तक 299 मरीजों की मौत हुई है। जनपद के अनुसार नजर डाले तो अल्मोड़ा 6, बागेश्वर 2, चमोली 7, चंपावत 1, देहरादून 136, हरिद्वार 20, नैनीताल 53, पौड़ी गढ़वाल 8, पिथौरागढ़ 4, रूद्रप्रयाग 34, टिहरी गढ़वाल 11, यूएसनगर 38 व उत्तरकाशी में भी 11 कोरोना मरीजमिले हैं। वहीं प्रदेश में शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है।
प्रदेश में लगा 31456 लोगों को कोराना का टीका
देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को कोविड वैक्सीनेशन अभियान के तहत 31456 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। अब तक 9083703 को सिंगल डोज दी जा चुकी है। जबकि 8631332 को दोनों डोज लग चुकी है। 18 से 44 आयु वर्ग में अब तक 7854948 को सिंगल डोज और 7593531लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। 12 से 14 आयु वर्ग में अब तक 389701 को पहली और 279612 को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। प्रदेश में 15 से 17 आयु वर्ग में अब तक 529818 युवाओं का वैक्सीनेशन हुआ है। प्रदेश में इस आयु वर्ग में अब तक 448931 को दोनों वैक्सीन लग चुकी हैं। प्रदेश में 120729 हेल्थ केयर वर्कर को सिंगल और 120256 को दोनों डोज दी जा चुकी है जबकि 188507 फ्रंटलाईन वर्कर को पहली और 189002 को दोनों डोज दी जा चुकी है। शुक्रवार को प्रदेश में 3701 को पहली और दूसरी प्रीकोशन डोज दी गई। अब तक प्रदेश में 1299790लोगोें को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। प्रदेश में लोगों को कोविड से सुरक्षित करने के लिए लगातार टीकाकरण चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button