उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रभावित क्षेत्र में पुनर्निर्माण कार्यों की अधिकारियों से ली जानकारी

मंत्री जोशी ने आपदा पीड़ित परिवार को मिले और हर संभव मदद देने का दिया आश्वासन
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत गांव पहुंचे। जहां उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में पुनर्निर्माण कार्यों की अधिकारियों से जानकारी ली। इसके साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने आपदा जिन्होंने अपनो को खोया है, उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

विदित हो कि प्रभावित क्षेत्र में बुधवार को रेस्क्यू के दौरान सरखेत में अभी तक तीन शवों बरामद किया गया है, बाकी लापता दो लोगों के खोजबीन जारी है। मंत्री जोशी ने कहा कि आपदा पीड़ितों के साथ पूरी तरीके से खड़ी है जो भी यथासंभव मदद होगी वो प्रभावितों की को जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button