उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्राम उद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले का किया शुभारंभ

चमोली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सीएम धामी का जोरदार स्वागत
चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरूवार को चमोली जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने चमोली के नागनाथ पोखरी में हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्राम उद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी उनके साथ मौजूद रहे। जन कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल का जन्म रुद्रप्रयाग जिले के ग्राम मालकोटी, पट्टी तल्ला नागपुर में 20 अगस्त 1919 को हुआ था। उन्होंने मात्र 28 साल के जीवन में एक हजार अनमोल कविताएं, 24 कहानियां, एकांकी और बाल साहित्य का अनमोल खजाना हिंदी साहित्य को दिया। मृत्यु पर आत्मीय ढंग और विस्तार से लिखने वाले चंद्र कुंवर बर्त्वाल हिंदी के पहले कवि हैं। चंद्र कुंवर बर्त्वाल 28 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए थे। लेकिन इस छोटी सी उम्र में भी वह देश-दुनिया को सुंदर साहित्य दे गए। चंद्र कुंवर बर्त्वाल की कविताएं मानवता को समर्पित थीं। बेशक वह प्रकृति के कवि पहले थे। शूरवीर ने कहा कि बर्त्वाल हिंदी साहित्य के एक मात्र ऐसे कवि थे जिन्होंने हिमालय, प्रकृति व पर्यावरण के साथ-साथ मनुष्य की सुंदर भावनाओं और संवेदनाओं को अपनी कविताओं में पिरोया उनकी कविताएं हिमालय व प्रकृति प्रेम की साक्षी रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button