राष्ट्रीय

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, पूजा अर्चना कर दीए जलाए 

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार की शाम को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। उन्होंने इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित सभी पार्टी पदाधिकारियों को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने दीपावली के मौके पर पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ,राज्यसभा सांसद नरेश बंसल , प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय व अन्य भाजपा पदाधिकारियों के साथ दीपावली के दीए  और ग्रीन पटाखे भी जलाए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी को सभी  ने  दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रकाश का यह पर्व सबके जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।
दीपावली मिलन समारोह में शिरकत करते हुए  महेन्द्र भट्ट ने कहा कि देवभूमिवासियों के लिए सम्पूर्ण कार्तिक मास ही इस दीपोत्सव की रोशनी से दैवीयमान रहता है ।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन  अजेय ने कहा कि अंधेरे में दीप जलाने का यह पर्व भारतीय परम्परा और भारतीय संस्कृति का यह मूलमंत्र हमें असत्य के अंधेरों से सत्य के उजाले में प्रवेश की प्रेरणा  देता है ।
इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास ,सुरेश गडिया, पूर्व दायित्व धारी रविंद्र कटारिया, सुभाष बड़थ्वाल, विनय गोयल, सचिन गुप्ता विशाल गुप्ता,
,  प्रदेश प्रवक्ता मधु भट्ट,  सह मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा, बलजीत सोनी, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला समेत भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button