राष्ट्रीय

चमोली के थराली में भूस्खलन से 4 लोगों की हुई मौत

चमोली। प्रदेश में से मॉनसून भले ही चला गया हो लेकिन लेकिन प्राकृतिक आपदा का कहर जारी है। चमोली जिले में भूस्खलन लोगों पर आफत बनकर टूटा है। चमोली के थराली में पैनगढ़ गांव में पहाड़ी से भूस्खलन होने से एक ही परिवार के 5 लोग मलबे में दब गए। वहीं सभी लोगों का रेस्क्यू किया गया। लेकिन मलबे में दबने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल 12 साल का बच्चा बताया जा रहा है। पैनगढ़ गांव के ठीक ऊपर पहाड़ी से भूस्खलन और बड़े बोल्डर गिरने से दो मकान जमींदोज हो गए और आसपास के मकानों को भी क्षति पहुंची है।
चमोली के थराली में पैनगढ़ गांव में पहाड़ी से भूस्खलन से मकान पर गिरे बोल्डर से एक ही परिवार के 5 लोग मलबे में दब गए। जिनमें से चार की मौत हो गई, जबकि एक घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पैनगढ़ में रात्रि डेढ़ बजे हुए जबरदस्त भूस्खलन और भूधंसाव से दो मकान दब गये। इस घटना में एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पहुंची और रेस्क्यू अभियान तेजी से चलाया। एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चलाए हुए है। वहीं घायल 12 साल का बच्चा बताया जा रहा है। वहीं मानसून की विदाई के वक्त आई आपदा से ग्रामीण सहमे हुए हैं। आपदा से चार लोगों की मौत के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। उक्त परिवार के कुछ सदस्य दिवाली मनाने के लिए देहरादून से घर आये हुए थे। सभी हताहत एक ही परिवार के हैं।
मृतकों के नाम
मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं।
देवानंद (57) पुत्र माल दत्त सती
बचुली देवी पत्नी माल दत्त सती (75)
घनानंद पुत्र माल दत्त सती (45)
सुनीता देवी (37) पत्नी घनानंद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button