उत्तराखण्डराजनीति

भाजपा ने उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर सुना प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम, सीएम पुष्कर धामी कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और सतपाल महाराज ने हिमाचल में सुनी पीएम के मन की बात

  • प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायक
  • नेहरू कॉलोनी में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग रहे मौजूद
देहरादून। भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर व्यापक पैमाने में आयोजित कर जनसहभागिता की बड़ी लकीर खींचने का काम किया है। रविवार को इस लोकप्रिय कार्यक्रम के 94वें एपिसोड को पूर्व निर्धारित योजना के अनुशार आज केंद्रीय मंत्री, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसद, विधायक एवं सभी संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं  की और से  बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों के बीच  सुना गया।
देहारादून के नेहरू कॉलोनी सी ब्लॉक में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘प्रधानमंत्री  का यह उद्बोधन न केवल देश समाज को आगे बढ्ने के लिए प्रेरित करता है बल्कि वह स्वयं अपने कृतित्व से सबके सम्मुख अपने कथनानुशार उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत करते हैं’। उन्होने प्रधानमंत्री मोदी के छट पूजा में सूर्य की उपासना के परपरिक अनुभव को विज्ञान से जोड़ने के प्रयासों के तहत सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने की अपील पर उत्तराखंड में भी अधिक तेजी से इस दिशा में आगे बढ्ने का आहवाहन किया। इस कार्यक्रम में रायपुर विधायक  उमेश शर्मा काऊ समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सतपाल महाराज ने हिमाचल चुनाव प्रवास के चलते वहाँ स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम को सुना।
पार्टी संगठन की और से निर्धारित योजना अनुरूप केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किच्छा विधानसभा के अंतर्गत पंतनगर में, पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्धार ग्रामीण के चाँदपुर बूथ पर, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने देहारादून केंट की कांवली में, सांसद कल्पना सैनी ने रुड़की पश्चिम, नरेश बंसल ने हरिद्धार लालढ़ांग, कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने ऋषिकेश, सुबोध उनियाल ने मसूरी मण्डल, गणेश जोशी ने मसूरी, सौरभ बहुगुणा ने देहारादून करनपुर, चन्दन रामदास ने काशीपुर कुंडेश्वरी, रेखा आर्य ने राजपुर अंबेडकर नगर में कार्यक्रम को सुना।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने देहारादून, करनपुर मण्डल में आयोजित ऐसे ही एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि एक अभिवावक के रूप में प्रधानमंत्री मोदी  के सुनाये प्रेरक संस्मरणों एवं बताई गयी जानकारियों को हमें अपनी दिनचर्या में यथासंभव आत्मसात करना चाहिए। इसके अलावा पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने नैनीताल कालाडुंगी,  खिलेन्द्र चौधरी काशीपुर शहर, प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत भौर्याल कपकोट, शैलेंद्र बिष्ट कोटद्धार भावर, नीरू देवी देहरादून ग्रामीण, प्रदेश कोशाध्यक्ष पुनीत मित्तल देहरादून राजपुर, प्रदेश मंत्री मीना गंगोला गंगोलिहाट, आदित्य चौहान देहारादून कैंट,  मीरा रतुड़ी श्यामपुर मण्डल,  हेमा जोशी बनबसा मण्डल, डॉ. लीलावती राणा नानकमतता, गुरविन्दर चंडोक काशीपुर नगर मण्डल,  विकास शर्मा रुद्रपुर उत्तरी मण्डल, प्रदेश कार्यलय सचिव कौस्तुभानन्द जोशी प्रदेश मुख्यालय, प्रदेश मीडिया प्रभारी बलबीर रोड, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा नेहरू कॉलोनी, राजेंद्र सिंह नेगी प्रदेश मुख्यालय समेत हजारों पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता विभिन्न बूथ स्तर के मन की बात कार्यक्रम में लोगों के साथ शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button