उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अल्मोड़ा को दी राजकीय  पुस्तकालय की सौगात, एनसीसी कैडेटस और प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं के साथ उत्तराखंड राज्य श्रेष्ठ राज्य विषय पर किया  संवाद

  • छात्र छात्राओं से उनके शैक्षिक अनुभवों के बारे में  की चर्चा 
  • वैक्सीनेशन वेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • सीएम ने पंचायत प्रतिनिधियों से भी की मुलाकात

अल्मोड़ा।  उत्तराखंड में किसी भी राजनीतिक  शोर और उठापटक से दूर व बेपरवाह  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रदेश को विकास पथ पर तेजी से  आगे बढ़ाने के अपने एजेंडे पर मजबूती के साथ काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही जनपदों में जाकर दौरे भी कर रहे हैं। अब तक मुख्यमंत्री पुष्कर धामी प्रदेश के आधे से ज्यादा जनपदों में जा चुके हैं। मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी शनिवार और रविवार को चंपावत और अल्मोड़ा दौरे पर रहे। दोनों जनपदों में बड़ी संख्या में विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। लोगों से सीधा संवाद किया।

अपने अल्मोड़ा जनपद के भ्रमण के दौरान रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर  धामी ने  91.24 लाख रुपए की लागत से मॉल रोड अल्मोड़ा स्थित  राजकीय पुस्तकालय  का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने एनसीसी कैडटस् तथा अन्य प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के साथ ‘‘उत्तराखण्ड राज्य श्रेष्ठ राज्य‘‘ विषय पर संवाद किया। मुख्यमंत्री पुष्कर  धामी ने राजकीय पुस्तकाल भ्रमण के दौरान वहॉ आये छात्र-छात्राओं से उनके शैक्षिक अनुभवों के बारे में चर्चा की तथा पुस्तकालय के संसाधनों को बारे में फीडबैक भी प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने टाटा के सीएसआर मद के माध्यम से रेडक्रास समिति अल्मोड़ा को दी गयी वैक्सीनेशन वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर जनपद के प्रभारी मंत्री डॅा. धन सिंह रावत, कैनिनेट मंत्री रेखा आर्य, सासंद अजय टम्टा समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, सीडीओ अंशुल सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

पंचायत प्रतिनिधियों के साथ की वार्ता, विकास कार्यों की जानकारी ली
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस अल्मोड़ा में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की तथा उनके क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। यहॉ पर पंचायत प्रतिनिधियों  ने  मुख्यमंत्री पुष्कर  धामी का स्वागत किया । पंचायत प्रतिनिधियों  की और से  दिये गये ज्ञापनों पर मुख्यमंत्री ने आवश्यक एवं उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस दौरान प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, सांसद अजय टम्टा, विधायक कपकोट सुरेश गडिया समेत अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button