उत्तराखण्डदेहरादून

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जताया विश्वास, आने वाले समय में लोकसभा और नगर निगम चुनाव में कार्यकर्ताओं के दम पर फिर लहराएंगे जीत का परचम

  • भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश, महानगर एवं मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान समारोह  आयोजित

  • भाजपा महानगर कार्यालय में अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने की सम्मान समारोह की अध्यक्षता

  • हरिद्वार सांसद डॉ निशंक, कैबिनेट मंत्री जोशी,  सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह सहित कई  विधायक रहे मौजूद

    देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में युवा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल की अध्यक्षता मे नव नियुक्त प्रदेश एवं महानगर पदाधिकारी एवं मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी कुलदीप कुमार , प्रदेश मंत्री  आदित्य चौहान व देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक सविता कपूर, खजान दाज, पूर्व महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट की उपस्थिति में भव्य स्वागत कार्यक्रम  हुआ। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने अपने स्वागत भाषण में आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त़ किया। सभी महानगर के नव नियुत्त पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि देहरादून महानगर उत्तराखण्ड राज्य का हृदय स्थल है, क्योकि आप सभी के महानगर से किये गये पार्टी के सभी सफल कार्यक्रमों से प्रदेश की दशा और दिशा पूरे प्रदेश में प्रचारित व प्रसारित होती है इसलिए आप सभी महानगर के पदाधिकारियों  ने पूर्व में भी अपना सर्वाेच्च कार्यक्रम प्रदान किया है ओैर आशा है महानगर का कार्यकर्ता तब तक चैन से नहीं बैठेेगा जब तक नगर निगम व लोकसभा के चुनाव  में सपूर्ण जीत न दिला दे। महानगर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष राजेन्द्र ढिल्लों ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को तलवार भेंट कर समानित किया व मंच का संचालन महानगर उपाध्यक्ष रतन सिंह चौहान ने किया। इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने, नवनियुक्त प्रदेश एवं महानगर के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुमकामनाऐं देते हुए पार्टी की रिति-निति के अनुसार मार्गदर्शन किया।  आगामी वर्षों में पार्टी के कार्यकर्ताओं को बडी चुनौंतियों को पार करना होगा क्योंकि नगर निगम  व लोकसभा के चुनाव आनें वाले हैं । इसमें पार्टी का सदैव की तरह इस बार भी आप सब की मेहनत एवं निष्ठा से किया गया कार्य प्रदेश में पुनः जीत का परचम लहराएगा। ऐसा मेरा आपसे सभी कार्यकताओं से अपेक्षा ही नहीं बल्की पूर्ण रूप से विश्वास है।

    इस सम्मान समारोह कार्यक्रम के अवसर पर महानगर देहरादून के प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार नें अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी योग्य एवं कुशल कार्यकर्ता है आगामी आनें वाले 2 माह के भीतर पार्टी अवश्य काम देगी कोई भी कार्यकर्ता बिना पद के नहीं रहेगा सबनें बडी निष्ठा व लगन के साथ कार्य करना है। इसी मौके पर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक नें नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि देहरादून महानगर प्रदेश की राजधानी है यहां यदि एक पत्ता भी हिलता है वह पूरे प्रदेश को प्रभावित करता है मुझे भरोसा है कि ये नवनियुक्त टीम इतिहास रचेगी।  महानगर के नव नियुत्तफ़ पदाधिकारी महानगर उपाध्यक्ष राजेन्द्र ढिल्लों, रतन सिंह चौहान, सुनील शर्मा, संतोष सेमवाल, डॉ बबीता सहोत्र, महानगर महामंत्री बिजेन्द्र थपलियाल, सुरेन्द्र राणा, महानगर मंत्री राजेश काम्बोज, देवेन्द्र पाल मोन्टी, संदीप मुखर्जी, गोविन्द मोहन, विमल उनियाल, संकेत नौटियाल, महानगर कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा, महानगर कार्यालय मंत्री विनोद शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी, एवं राजेश बडोनी, अक्षत जैन, आशीष शर्मा, श्याम सुन्दर चौहान, महेश गुप्ता साथ ही, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जोगेन्द्र पुण्डीर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, मधू भट्ट, हन्नी पाठक, सुनीता विद्यार्थी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी माणिक निधि शर्मा, संजीव वर्मा एवं चौधरी अजीत सिंह, डॉ आदित्य कुमार,कमली भट्ट, वन्दना ठाकुर, अर्चित डाबर, कुमारी शाक्षी शंकर, देवेन्द्र बिष्ट, शुभम सिमल्टी, विपुल मैन्दोली, विमल चौधरी, अंशुल चावला, नाजिम राठी, समीना सिद्धकी, अमीर कुरैशी, गुरप्रीत सिंह छाबडा, कृष्णा राठौर, विकास शर्मा, अशोक विश्वकर्मा, अनिल बेदी, रविन्द्र वाल्मिकी, आशीष शर्मा, श्याम सुन्दर चौहान, कुलदीप पंत, अनुराग भाटिया, सपटटर सिंह पाल, पवन माटा, पवन त्रिपाठी, वैभव अग्रवाल, गोपाल पुरी, पूनम शर्मा, मोतिराम जी, मनीष पाल, सुनील घिडियाल, तरूण जैन, संजय खण्डूरी, अनिल रस्तोगी, अवधेश तिवारी, हिमांशु, विपिन खण्डूरी, अरूण खरबंदा, विमला गौड, मनोज जाटव, हरीश डोरा, आशीष नागरथ, हिमांशु भण्डारी, सुभाष बालियान, शाकुल उनियाल, अजय शर्मा, अंजु बिष्ट, मनचनबाला, विनोद महर अरूण खरबंदा, राकेश काम्बोज व अजय जग्गी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button