उत्तराखण्डदेहरादून

और जब कैबिनेट मंत्री जोशी से एक सामान्य फरियादी की  तरह  कैंप कार्यालय में मिलने पहुंची उनकी पत्नी , निर्मला जोशी ,  दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान को निशुल्क भूमि आवंटन को लेकर समस्या रखी सामने

  • कैबिनेट मंत्री ने नगर आयुक्त देहरादून को दूरभाष पर वार्ता कर प्रकरण  के जल्द निस्तारण को कहा

  • प्रतिष्ठान के सभी पदाधिकारियों को जल्द समस्या के समाधान का दिया सकारात्मक आश्वासन

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से शुक्रवार को न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में एक सामान्य फ़रियादी की तरह  उनकी धर्मपत्नी निर्मला जोशी ने मुलाकात की। इस अवसर पर दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान की प्रदेश अध्यक्ष शोभा वर्मा भी उपस्थित रही। मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पत्नी और वर्तमान में  दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान की उपाध्यक्ष निर्मला जोशी ने अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ काबीना मंत्री से दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान को निःशुल्क भूमि आवटन को लेकर अपनी समस्या को कैबिनेट मंत्री जोशी के समक्ष रखा। जिस पर  जोशी ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए  दूरभाष पर नगर आयुक्त देहरादून से वार्ता कर प्रकरण को यथाशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।  जोशी ने दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान के सभी पदाधिकारियों को सकारात्मक आश्वासन देते हुए प्रकरण में जल्द समस्या के समाधान की बात कही।
इस अवसर पर दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान की प्रदेश अध्यक्ष शोभा वर्मा, उपाध्यक्ष निर्मला जोशी, विनोद उनियाल, बृजलेश गुप्ता, सुधीर वर्मा, कर्नल मल्हास, महेश आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button