उत्तराखण्डउधम सिंह नगर

काशीपुर पहुंचे  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी  बोले, 2024 की तैयारी में जुटें पार्टी कार्यकर्ता, केंद्र और राज्य सरकार की चलाई जा रही योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं  और जनता को लाभ लेने के लिए करें  जागरूक

  • भाजपा की विशेषता ,छोटे से कार्यकर्ता को भी पार्टी एक समय में दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी 

  • आज विश्व की नंबर एक पार्टी है भारतीय जनता पार्टी उधमसिंह नगर  जिले के प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और समाधान का दिया आश्वासन

काशीपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री एवं ऊधमसिंहनगर जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने काशीपुर प्रवास के दौरान मण्डी अतिथि गृह में पार्टी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
काशीपुर पहुंचने पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के  बाद कैबिनेट मंत्री जोशी ने पार्टी के पाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी सुना और   शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जोशी ने कार्यकर्ताओं के इस अपार स्नेह के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की एक विशेषता है, एक छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी एक समय में बड़ी जिम्मेदारी अगर कोई पार्टी दे सकती है, तो वह भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र पार्टी है। उन्होंने कहा कि  इसके लिए धैर्य रखना बेहद जरूरी है,और पार्टी उसका इनाम भी समय पर देती है। कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा  कि आज विश्व की नंबर एक पार्टी अगर कोई है तो वह भारतीय जनता पार्टी है।  जोशी ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार  की चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और जनता को इसका लाभ लेने के लिए जागरूक करने की भी अपील की। इस अवसर पर जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के मद्देनजर सभी को एकजुटता के साथ कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर काशीपुर पार्टी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने  जोशी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी,  भाजपा  ज़िलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, काशीपुर विधायक त्रिलोक चीमा, मेयर उषा चौधरी, राम महत्रोत्रा, दीपक बाली, डॉ गिरीश तिवारी, सीमा चौहान, डॉ सुरेश चौहान, बिजय मंडल, रवि पाल, उमा जोशी, कमलेश, अमित नारंग, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button