उत्तराखण्डदेहरादून

प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज ने कहा,   मार्गों के नवनिर्माण में नवीनतम तकनीक का  करें प्रयोग, दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त मार्ग और पुलों का पुनर्निर्माण कार्य जल्द किया जाए 

  • चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर लोनिवि की समीक्षा बैठक

देहरादून। चारधाम यात्रा को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के सभी अधिकारियों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां-जहां भी सड़क धंस रही है और भूस्खलन की  शिकायत मिल रही है, उसकी रोकथाम के साथ-साथ पल-पल की रिपोर्ट सरकार को दी जाए।
यह  बात प्रदेश के लोक निर्माण,
पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ यमुना कॉलोनी स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और वर्चुअल जुड़े जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा सुचारू एवं निर्बाध रूप से प्रारंभ होने से पूर्व समय से सभी तैयारियां कर ली जाएं।
समीक्षा बैठक के दौरान लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को पर्वतीय जनपदों में सड़कों के अवरुद्ध होने तथा उनके बेहतर रखरखाव के लिए बेलदारों की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि उनकी तत्काल नियुक्ति की जाए और विभाग में रिक्त चल रहे पदों को तत्काल भरा जाए।
महाराज ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त मार्ग और पुलों के पुनर्निर्माण का कार्य शीघ्रता से किया जाना चाहिए। बैठक में जोशीमठ मैं हुए भू-धसाव, मारवाडी और हेलंग बाईपास के विषय में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा पर जितने भी बाईपास है उन्हें भी पूरी तरीके से दुरुस्त कर लिया जाए।
लोनिवि मंत्री  महाराज ने मार्गों के नवनिर्माण में विस्फोटक इत्यादि का प्रयोग न करते हुए नवीनतम तकनीक का प्रयोग करने की भी अधिकारियों को सलाह दी। उन्होंने पीएमजीएसवाई से लोक निर्माण विभाग को हस्तान्तरित मार्गों के अनुरक्षण के लिए तत्काल धनराशि आवंटित कर प्राथमिकता के आधार पर अनुरक्षण कार्य किये जाने के भी आदेश दिए।
महाराज ने मार्गों को गढ्ढामुक्त बनाये जाने एवं त्वरित गति से अनुरक्षण कार्य किये जाने  के लिए  गुजरात राज्य की तर्ज पर मोबाइल एप बनाये जाने की सम्भावनायें तलाशे जाने  के लिए  भी सलाह दी गयी।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, अपर सचिव विनीत कुमार,  प्रमुख अभियंता अयाज अहमद,
मुख्य अभियन्ताओं, अधिशासी अभियन्ताओं सहित अपर सचिव, आपदा एवं सभी  जनपदों के जिलाधिकारी, विभागीय अधिकारियों की और से  वर्चुयल माध्यम से प्रतिभाग किया गया।

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन ने किया महाराज का स्वागत

 देहरादून। फंक्शनल मर्जर रुकवाने के लिए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त करते हुए इसके लिए महाराज का स्वागत किया।

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन ने प्रदेश के पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के हस्तक्षेप के बाद ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी के फंक्शनल मर्जर के शासनादेश स्थगित किये होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज से उनके सुभाष रोड स्थित कैंप कार्यालय में भेंट कर उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विकास दुमका, महामंत्री नारायण किमौलिया, सोबन सिंह रावत, सुनील कोटनाला, जयवीर रांगड़, विनोद गिरी गोस्वामी, कैलाश राणा, सौरभ निर्मोही, विकास गोस्वामी, नवदीप रावत, जसवीर सिंह, पंकज उनियाल, धर्मवीर सिंह, हिमांशु वर्मा और दिनेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button