उत्तराखण्डदेहरादून

प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल बोलीं, जट की खूबियों को जन-जन तक पहुंचाएंगी महिला मोर्चा,जागरूकता को प्रदेश के 13 जिलों में चलेगा अभियान,बजट से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा 

देहरादून। केंद्र की नरेंद्र मोदी 2.0 सरकार के पांचवें बजट की खूबियों को जन-जन तक पहुंचाने की भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मंगलवार से शुरूआत कर दी है। इस दौरान महिलाओं, युवाओं व बुजुर्गों के लिए इस बजट में केंद्र सरकार ने क्या सौगात दी है इसको लेकर मंडल स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश के 13 जिलों में अभियान चलाएगी।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने  बताया कि  मोदी 2.0 सरकार के पांचवें बजट में महिलाओं के लिए जो घोषणाएं की गई हैं, उससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को  बढ़ावा मिलेगा। मोदी सरकार ने किसान, महिला, अनुसूचित जातियों का सामाजिक विकास संभव किया है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने नया प्लान बनाया है। अंत्योदय योजना के तहत गरीबों के लिए मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू की गई है। इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज़ मिलेगा। उन्होने कहा कि दीन दयाल अंत्योदय योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को 81 लाख स्व सहायता समूह से जोड़ा गया है। स्वंय सहायता समूह को आर्थिक सशक्तिकरण के अगले चरण तक पहुंचाने के लिए बड़े उत्पादक उद्यम बनाए जाएंगे। उज्जवला योजना के तहत 9.6 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए गए। एमएसएमी सेक्टर के लिए क्रेडिट गारंटी योजना फिर से नवीनीकरण किया जाएगा। बजट में हरित विकास, युवा शक्ति और समावेशी विकास को शीर्ष प्राथमिकताओं के रूप में बांधते हुए पूंजीगत व्यय खर्च का विस्तार करने पर जोर दिया गया। धारा 87ए के तहत छूट भी 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दी गई है, जिसका अर्थ है कि 7 लाख रुपये तक की आय वाले व्यक्तियों को कोई भुगतान नहीं करना होगा। उन्होने कहा कि कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए ‘एग्रीकल्चर एक्सलरेटर फंड’ बनाने की घोषणा की। इसका मकसद है कि गांवों के युवा उद्यमी बनें और किसानों की समस्याओं का इनोवेटिव और सस्ता समाधान लेकर आएं। आशा नौटियाल ने कहा कि ये बजट आम जनता और महिलाओं के लिए लाभकारी साबित होगा। बजट में दी गई व्यवस्थाओं से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। बजट की इन्ही खूबियों को आम जनता तक पहुंचाने और महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से भाजपा महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर बजट पर चर्चा अभियान शुरू कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button