उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री  पुष्कर धामी  ने किया विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले विशिष्टजनों को सम्मानित,कहा – अपने क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले लोग समाज को दिशा देने का करते  हैं  काम

प्रदेश हित में लिये जा रहे निर्णयों के लिये मुख्यमंत्री का भी विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों  ने  किया  सम्मान
मुख्यमंत्री ने स्वयं के सम्मान को प्रदेश की जनता का सम्मान बताया।
देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने   लोक प्रहरी संस्था द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड़ के स्तम्भ कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले तथा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में लगभग डेढ़ दर्जन स्वयंसेवी संस्थाओं एवं संगठनों ने देवभूमि के अनुरूप प्रदेश हित में मुख्यमंत्री द्वारा लिये जा रहे निर्णयों के लिये उनको भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं के सम्मान को प्रदेश की जनता का सम्मान बताया।
मुख्यमंत्री धामी  ने कहा कि अपने क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले लोग समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। इन लोगों ने समाज के हित में अपना सर्वस्व समर्पित करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में लोक प्रहरी जैसी संस्थाएं न केवल सामाजिक दायित्वों को पूरा कर रही है बल्कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। इस प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान के प्रयासों में लगी सभी संस्थाओं, संगठनों के प्रयास सराहनीय है। उत्तराखंड में लागू किये गए नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, समान नागरिक संहिता  आदि विषयों पर हमारी सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों के कारण उन्हें सम्मानित किये जाने पर दिया गया यह सम्मान मेरा नहीं अपितु उत्तराखंड की जनता का सम्मान है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिन विशिष्टजनों को सम्मानित किया उनमें पद्मश्री  कल्याण सिंह रावत,  प्रीतम भरतवाण,  सचिदानन्द भारती, प्रेमचन्द शर्मा, डॉ. आर.के. जैन, राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित ग्राम प्रधान निकिता चौहान एवं कविता गोस्वामी के साथ पूर्व ब्रिगे. गोविन्द सिंह सिसोदिया, टीम सीपीयू, उप्रेती सिस्टर, एस.डी.आर.एफ. ट्रेफिक पुलिस के जवान आदि शामिल रहे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, महामंत्री संगठन  अजेय कुमार, सचिव आर.मीनाक्षी सुन्दरम, बी. के. संत के साथ ही अन्य अधिकारी समाजसेवी एवं विभिन्न संस्थाओं से जुडे लोग मौजूद थे। लोक प्रहरी संस्था के अध्यक्ष डॉ. अशोक नागर ने सभी का स्वागत
किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button