उत्तराखण्डदेहरादून

अंबेडकर जयंती पर लिया संकल्प, बाबासाहब के बनाए संविधान का लाभ जनता तक पहुँचाएंगी आम आदमी पार्टी , बोले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलेर, राजनीतिक गलियारों में संविधान से हो रही छेड़छाड़ पर अंकुश लगाएगी आप, कहा, हर नागरिक का अधिकार सुरक्षित करता है इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन

देहरादून। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड द्वारा घंटाघर, देहरादून स्थित अम्बेडकर पार्क में संविधान रचयिता, भारत रत्न, बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर  की 132वीं जयंती के पावन अवसर पर उनकी प्रतिमा पर “सामुहिक माल्यार्पण”  कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे पार्टी के सैकड़ो पदाधिकारियों सहित  समाजसेवियों व बुद्धिजीवियों ने बाबासाहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । लंबे समय बाद आम आदमी पार्टी के प्रोग्राम में बड़ी तादाद में कार्यकर्ता जुटे। सभी कार्यकर्ताओं ने घंटाघर के चारों ओर चक्कर लगाया।
माल्यार्पण कार्यक्रम में उपस्थित आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एस. एस. कलेर ने इस मौके पर कहा कि  बाबासाहब द्वारा बनाया गया भारतीय संविधान दुनिया का सबसे खुबसूरत संविधान है, इसी संविधान की आधारशिला पर सम्पूर्ण भारत चलता है।
वर्तमान दौर के राजनैतिक गलियारों में भारतीय संविधान की मर्यादा को ताक पर रखा जा रहा है। सत्तापक्ष लगातार असंवैधानिक कृत्यों से भारत की एकता व अखंडता को कुचलने के साथ साथ हमारी राष्ट्रीय धरोहरों की नीलामी कर रहा है।आज कानून को ताक पर रखकर चंद पूँजीपतियों को लाभ पहुँचाया जा रहा है और जनता को संवैधानिक रूप से मिलने वाली मूलभूत सुविधाओ तक से वंचित किया जा रहा है । आम आदमी पार्टी लगातार भारतीय संविधान से हो रही छेडछाड का विरोध कर रही है ।
आज के सामुहिक माल्यार्पण कार्यक्रम में
विशाल चौधरी प्रदेश सचिव अनुशासन समिति, राजू मौर्य प्रदेश प्रवक्ता, डॉ. शोएब  अंसारी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा,शरद जैन जिला महासचिव, सुधीर पंत जिला मीडिया प्रभारी, दीपक पाण्डे पूर्व प्रदेश प्रवक्ता, प्रशांत राय, विरेन्द्र सिंह जिला अध्यक्ष, श्यामबाबू पाण्डे, मुकुल बिडला, हरीसिमरन, आरती राणा, उपमा अग्रवाल, राजवीर सिंह, जितेंद्र पंत  कुलदीप सहदेव, एडवोकेट आशा राजवंशी, अर्शी, साजिदा  फरीदा, खातून,  सहदेव, उषा शर्मा, जसवीर सिंह, सुधीर पंत, हिमांशु पुंडीर, राजेश कुमार राजू मौर्य, विजय पाठक  वीरेंद्र सिंह,रोशनी रावत, राजीव तोमर, दीपक पांडे, चांद सिंह  नरेश कुमार, डॉक्टर जाति राम, खलील राणा, दिलशाद, अमरीश गिरी, मोती,जसवीर सिंह, एएस रावत, डॉ पास्टर, रवि कुमार, फिरोज अंसारी, प्रवीण कुमार, सिंह मोहम्मद, शमशाद आलम, मोहम्मद इरफान, मानिक गिरी, रणधीर सिंह, संजीव शर्मा, उषा शर्मा, अजय भर्ती, वीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, नव बंसल, गुरनैन सिंह, सोनम, विनीत, प्रवेश आदि
उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button