उत्तराखण्डदेहरादून

भाजपा  महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल   ने सुशीला बलूनी  को पार्टी का झंडा औढ़ाकर दी  अंतिम श्रद्धाँजलि, कहा  उत्तराखंड निर्माण के लिए उनका योगदान सदियों तक याद रखा जाएगा

देहरादून।  भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से  अध्यक्ष  सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने स्वर्गीय  सुशीला बलूनी के डोभालवाला स्थित आवास पर उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा औढ़ाकर उनको अंतिम श्रद्धाँजलि दी व नमन किया।
इस दौरान महानगर देहरादून स्थित राज्य आंदोलनकारी शहीद स्मारक स्थल में हजारौं की संख्या में नम आँखों से भाजपा कार्यकर्तागण/आंदोलनकारी शामिल  हुए।राज्य सरकार की तरफ से सैन्य सम्मान भी दिया गया।
भाजापा महानगर अध्यक्ष ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सुशीला  बलूनी  ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उत्तराखंड बनने के बाद वह राज्य महिला आयोग और राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद की अध्यक्ष रहीं।
वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी भले ही आज हमारे बीच में ना हों पर उत्तराखंड निर्माण के लिए उनका योगदान सदियों तक याद रखा जाएगा।वे उत्तराखंड की पहली महिला थीं जो राज्य निर्माण के लिए भूख हड़ताल पर बैठी थीं । उन्होंने राज्य आंदोलन के माध्यम् से हजारों की संख्या में महिलाओं को अपने साथ जोड़ा। इस आंदोलन की आग को प्रचंड रूप देने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। वह कई बार गिरफ्तार भी हुईं और जेल गई पर उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
ऐसी महान आत्मा को हम सब शत शत नमन करते हैं ।
उन्हौंने कहा कि हम समस्त उत्तराखंडवासी पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में  सुशीला बलूनी  के योगदान को हमेशा याद रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button