उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा – सरकार की नजर मे हर मछली समान, तथ्यहीन राजनीति कर रही कांग्रेस

आज सरकार को कोसने वाले विपक्षी भी धामी के साहसिक फैसलों की करते रहे तारीफ,
कहा – कांग्रेस को भ्रष्टाचार के मामले मे अपना ट्रैक रिकॉर्ड देखने की जरूरत
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि धामी सरकार सम भाव और भेद रहित शासन चला रही है और कांग्रेस ही तालाब मे मछलियों की विशेषज्ञ है तो उसका इसमें अच्छा अनुभव रहा होगा।
भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए चौहान ने कहा कि अब तक जो भी मामले सामने आये हैं तो उन पर रिपोर्ट दर्ज करने से लेकर कार्यवाही तक मे कोई गुंजाइश नही बची है।
चौहान ने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार के मामले मे अपना ट्रैक रिकॉर्ड देखने की जरूरत है। राज्य मे जनता ने जो बदलाव किया है, उसमें भ्रष्टाचार अहम था। जनता की कहीं सुनवाई नही थी और सरकार के सरंक्षण मे भ्रष्टाचार आम हो गया था। जनता ने खनन, शराब तथा खरीद फरोख्त के स्टिंग खुली आँखों से देखे।  लेकिन कांग्रेस भाजपा पर तोहमत लगा रही है। उत्तराखंड की जनता ने कांग्रेस शासन मे खुली लूट और छोटी तथा बड़ी मछलियों को नजदीक से देखा और भेदभाव का बेरहम शासन भी देखा।
चौहान ने कहा कि भेदभाव रहित सम भाव का शासन सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल से समझा और देखा जा सकता है जो कि एक नजीर है। उन्होंने कहा कि भर्ती मामलों मे बिना काल खंड देखे और हर रसूखदार को जांच के दायरे मे लाकर धामी ने जीरो टॉलरेंस का उत्कृष्ठ उदाहरण पेश किया। हालांकि आज जो राजनैतिक रूप से आरोप लगा रहे है तब उन्होंने धामी के साहसिक निर्णय की प्रसंशा भी की थी।
चौहान ने कहा कि अंकिता हत्याकांड मे हाथ से बाजी खिसकते देखकर कांग्रेस दूसरे मामलों मे दोषारोपण कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button