उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

कांग्रेस कल घेरेगी मुख्यमंत्री आवास , बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी का लक्ष्य , प्रदेश प्रभारी होंगी शामिल

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने परेड ग्राउंड पहुंचकर लिया तैयारियों का  जायजा
देहरादून। कांग्रेस सोमवार को मुख्यमंत्री आवास घेराव के जरिए प्रदेश की सियासत में अपना दमखम दिखाएगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने परेड ग्राउंड पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेने के साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
कुमारी सैलजा ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। कांग्रेस ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी का लक्ष्य रखा है। पार्टी नेताओं के अनुसार, प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी देहरादून पहुंचेंगे।
तैयारियों का जायजा लेने के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सहप्रभारी मनोज यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, गरिमा दसौनी, राकेश राणा, कविंद्र इष्टवाल, प्रदेश सचिव अमेन्द्र बिष्ट, राजेश चमोली, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी और विकास नेगी  समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button