उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

कांग्रेस की रैली अवसरवादी लोगों का जमावड़ा, टिकट की कतार में लगे नेता और समर्थकों के जमघट से दूर रहे आम लोग: मनवीर चौहान

जातिवादी राजनीति को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नकारा: भाजपा
देहरादून । भाजपा ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री आवास घेराव को पूरी तरह फ्लॉप बताते हुए इसे राजनैतिक अवसरवादी लोगों का जमावड़ा बताया।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की विभाजनकारी और जातिवादी चेहरा सामने आ चुका है। वहीं जनता ने स्पष्ट किया है कि वे एकता, सद्भाव, विकास और जनकल्याण की भाजपा सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है।
पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि स्वार्थ के लिए शोरगुल को जनता ने स्वीकार नही किया है।
कांग्रेस जिस तरह से जातिवादी और झूठे मुद्दों के सहारे अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन तलाशने की कोशिश कर रही थी वह उसमे पूरी रहा असफल साबित हो रही है। जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस का एक मात्र एजेंडा भ्रम फैलाकर प्रदेश मे सौहार्द का वातावरण खराब करना है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बेवजह के प्रायोजित अशुद्धिकरण और अन्य  मुद्दों की को जिस तरह परोसने की कोशिश कर रही है उसे आम जन का समर्थन हासिल नही है। यही वजह है कि कांग्रेस की रैली मे सिर्फ उन लोगों अथवा उनके समर्थकों ने भागीदारी की जो टिकट के लिए लाइन मे लगे है। आम जनता तो दूर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी इस रैली से दूरी बनाये रखी।
उन्होंने कहा कि राज्य मे फ्लॉप रही कांग्रेस अधिकांश केंद्रीय नेताओं के कंधे झूठ परोसने मे इस्तेमाल करती रही है और उसमे भी वह सफल नही हो पा रही है। उन्होंने
दावा किया कि जनता ने हकीकत को जानकर कांग्रेस के इस राजनीतिक नौटंकी से दूरी बनाकर अपना इरादा साफ कर दिया है। प्रदेश की जनता राज्य की एकता, सामाजिक सद्भाव, तीव्र विकास और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के साथ मजबूती से खड़ी है। कांग्रेस को हर हथकंडे की कीमत चुकानी पड़ेगी यह निश्चित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button