उत्तराखण्डचमोली

मुख्यमंत्री धामी  ने चेपडो थराली में किया शौर्य महोत्सव का आगाज, राजकीय मेला घोषित किया,  क्षेत्र के विकास के लिए  16.50 करोड़ की  योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी के स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने मा राजरजेश्वरी नन्दा देवी मंदिर को मानसखण्ड मंदिर माला मिशन से जोड़ने की बात कही
थराली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चेपडो थराली में अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित शौर्य महोत्सव का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने शहीद भवानी दत्त जोशी के स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी  ने 16.50 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने हर वर्ष शौर्य महोत्सव मेला आयोजित किये जाने, शौर्य महोत्सव को राजकीय मेला घोषित करने के साथ ही कुलसारी मैदान में नदी कटाव  के लिए  बाढ सुरक्षा कार्य किए जाने, नारायणबगड व नन्दानगर में पार्किग, थराली अस्पताल का उच्चीकरण किये जाने, नन्दानगर में उपनिबन्धक की स्वीकृति, नारायणबगड व देवाल को आने वाले समय में नगर पंचायत बनाये जाने तथा नन्दा राज जात को भव्य बनाने के लिए विस्तृत योजना बनाये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मा राजरजेश्वरी नन्दा देवी मंदिर को मानसखण्ड मंदिर माला मिशन से जोड़ने की भी बात कही।
मुख्यमंत्री धामी  ने ब्रहमताल,सुपताल झलताल को पर्यटन क्षेत्र में लाने के लिए विशेष योजना बनाये जाने, थराली में न्याय पंचायत स्तर पर महिला सेवा संग्रह केन्द्र तथा ग्रेडिंग पैकिंग यूनिट की योजना बनाये जाने, थराली, ग्वालदम डाक बंगले का जीर्णोद्धार किये जाने की भी इस अवसर पर घोषणा की।
मुख्यमंत्री  पुष्कर धामी ने कहा कि शहीद भवानी दत्त जोशी ने असाधारण शौर्य, दृढ़ता, अनुकरणीय साहस और उच्चकोटि की असाधारण कर्तव्यपरायणता का परिचय देकर सेना की उच्चतम परंपराओं के लिए अपना बलिदान दिया। प्रथम विश्वयुद्ध हो, द्वितीय विश्व युद्ध हो, पेशावर कांड हो, देश की आजादी की लड़ाई हो या आजादी के बाद के युद्ध हों, उत्तराखंड की इस धरती के वीरों ने अग्रिम पंक्ति में रहकर अपना कौशल दिखाया है और अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। आज भी देवभूमि के नौजवानों की भारत माता की सेवा करना लक्ष्य रहता है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब गोपेश्वर के नव निर्वाचित अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह बिष्ट, महिपाल गुसांई, संरक्षक क्रांति भट्ट तथा महामंत्री दिनेश जोशी को पद एवं गोपनीयता की भी शपथ दिलाई।
इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, ब्लॉक प्रमुख कविता नेगी, जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश मैखुरी,  विमला जोशी, ले0कर्नल हरीश जोशी, मेला अध्यक्ष वीरेन्द्र जोशी, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button