उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल बोलीं, मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आया महिलाओं के जीवन में परिवर्तन ,पिछले 9 वर्षों में स्वयं सहायता समूह के सुदृढ़ीकरण को अनेक कार्यक्रम चलाए गए

देहरादून। केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे महा संपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराया।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल  ऊखीमठ मंडल में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित “लाभार्थी महिला सम्मेलन” में मुख्य वक्ता के रूप में  शामिल हुई। महा संपर्क अभियान के तहत आयोजित लाभार्थी महिला सम्मेलन  में केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं से संवाद किया गया। इस दौरान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के बारे में भी जानकारी दी गई। आशा नौटियाल ने बताया कि सरकार महिला समूह को यथासंभव सहयोग देगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आशा नौटियाल नौटियाल का मार्गदर्शन मिला। उन्होने महिला मोर्चा की बैठक ली एवं महिलाओं का मार्गदर्शन कर आगामी कार्यक्रम के लिए जोश एवं उत्साह से कार्य करने का आह्वान किया।  आशा नौटियाल  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की सरकार द्वारा पिछले 9 वर्षों में स्वयं सहायता समूह के सुदृढ़ीकरण के लिए अनेकों कार्यक्रम और योजनाएं चलाई गई है जिसका लाभ महिलाओं को मिला है। इन विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से सम सहायता समूह की बहनों के जीवन में कहीं महत्वपूर्ण परिवर्तन आया है। इस सम्मेलन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की ओर से केंद्र सरकार द्वारा संचालित 15 योजनाओं की जानकारी स्वयं सहायता समूह की बहनों को दी गई।  इस लाभार्थी सम्मेलन में संयोजक भावना शर्मा व सह संयोजक दीपा आर्य रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button