उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

खूब मिली सौगातें: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में ₹34710.19 लाख की 110 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, कहा – जिले के विकास में नया अध्याय हुआ शुरू 

उत्तरकाशी ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज, उत्तरकाशी में आयोजित “मुख्य सेवक आपके द्वार” कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹34710.19 लाख की 110 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें ₹13699.01 लाख की 54 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं  ₹21011.18 लाख की 56 विकास योजनाओं का शिलान्यास शामिल रहा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने 6 प्रतिभाशाली छात्रों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सम्मान राशि का चेक वितरित किया, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को अनुदान राशि एवं आवास की चाबी भेंट की। साथ ही डेयरी विकास, मत्स्य पालन, सहकारिता, उद्यान आदि विभागों की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के कुल 63 लाभार्थियो को चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनो को व्हीलचेयर के साथ ही 16 लाभार्थियों को आपदा राहत किट, कृषि एवं बागवानी से संबंधित उपकरण वितरित किए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के विकास हेतु विभिन्न घोषणाएं की। यमुनोत्री के विधायक संजय डोभाल, पुरोल के विधायक दुर्गेश्वर लाल और गंगोत्री के विधायक सुरेश चौहान ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि श्री धामी के कुशल और सफल नेतृत्व में प्रदेश में विकास के संकल्पों को पूरा करने का काम कर रहा है।
इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा, पूर्व विधायक राजकुमार, केदार सिंह रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता सूरतराम नौटियाल, स्वराज विद्वान, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, राम सुन्दर नौटियाल, केशर सिंह रावत एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button