उत्तराखण्डदेश-विदेशदेहरादून

उत्तराखंड पहुंचने पर  कैबिनेट मंत्री  जोशी ने किया नेपाल के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत, कहा  , नेपाल से हमारा रोटी बेटी का रिश्ता, दुनिया की कोई भी ताकत इसे तोड़ नहीं सकती

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को  देहरादून के एक निजी होटल में नेपाल से आए प्रतिनिधि मंडल का उत्तराखंड पहुंचने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
गौरतलब है कि नेपाल से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल की भारत में छह दिवसीय यात्रा पर है और पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा  कि नेपाल और भारत मित्र राष्ट्र हैं। नेपाल के साथ हमारा रोटी बेटी का रिश्ता है। उन्होंने कहा  कि नेपाल और भारत के बीच हमारे सांस्कृतिक और धार्मिक रिश्ते प्राचीन और ऐतिहासिक के साथ-साथ सांस्कृतिक भी रहे हैं।
उन्होंने कहा  कि हमारा रहन सहन और धार्मिक परंपरा मिलती जुलती है। मंत्री जोशी ने कहा  कि भारत और नेपाल के बीच का रिश्ता रोटी-बेटी का रिश्ता है,ऐसे में दुनिया की कोई ताकत इसको तोड़ नहीं सकती है। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने नेपाल से आए प्रतिनिधि मंडल को दशहरा में उत्तराखंड आने का निमंत्रण भी दिया।
इस अवसर पर सीपीएन माओवादी सेंटर पार्टी के उपाध्यक्ष पमफा भूषाल, पार्टी के सचिव चक्रपाणि खनाल, स्थाई समिति के सदस्य सत्या पहाड़ी, केंद्रीय समिति के सदस्य रमेश्वर यादव, सुरेश कुमार राय आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button