उत्तराखण्डदेहरादूनमनोरंजन

Good News: स्मार्ट सिटी नौनिहालों के लिए परेड ग्राउंड में किड जोन बना रहा किड जोन,बच्चों के खेलने के लिए जल्दी ही तैयार हो जाएगा kid Zone

देहरादून। स्मार्ट सिटी की और से  परेड ग्राउंड का जीर्णोद्धार किया गया है, जिसमे काफी संख्या में स्थानीय नागरिकों द्वारा भ्रमण कर इसका लाभ उठाया जा रहा है। इसी तथ्य को मध्य नजर रखते हुए स्मार्ट सिटी ने किड जोन के रूप में एक और पहल प्रारम्भ की  है।
तैयार किए जाने वाले किड जोन में बच्चों  के खेलने  के लिए  2 सैंड पिट का निर्माण किया गया है ,जिसमे विभिन्न प्रकार के झूले बच्चो के खेलकूद एवम मनोरंजन  के लिए  लगाए जा रहे हैं।
पर्यावरण संरक्षण  के लिए  किड जोन के बाहरी भाग में घास पेवर लगाकर पैदल चलने को वॉक वे बनाया गया है। साथ ही जगह जगह पर क्यारी बनाकर हॉर्टिकल्चर का कार्य किया जा रहा है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के विभिन्न मिशन  मार्स आर्बिटर मिशन , पीएसएलवी, चंद्रयान-1, चंद्रयान-2, चंद्रयान-3  आदि को समर्पित मूर्तियों  का भी कार्य  किड जोन मे करवाया जा रहा है।
शीघ्र ही यह किड जोन तैयार होकर बच्चों  के लिए  खेलने के लिए उपलब्ध होगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button