उत्तराखण्डदिल्लीदेहरादूनराष्ट्रीय

राज्यपाल ने की राष्ट्रपति  व उपराष्ट्रपति से  शिष्टाचार भेंट,उत्तराखण्ड प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों पर की चर्चा 

देहरादून/नई दिल्ली।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखण्ड प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने राष्ट्रपति को मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट की। राज्यपाल ने राष्ट्रपति  को वर्तमान में गतिमान चारधाम यात्रा और दिसंबर में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट के लिए भी आमंत्रित किया। वहीं दूसरी और राज्यपाल ने बुधवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके मध्य उत्तराखण्ड प्रदेश के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
राज्यपाल  ने  बुधवार को नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद  से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button