उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल  महाराज ने किया राजकीय अभिलेखागार का औचक निरीक्षण  ,अनुपस्थित कर्मचारियों का ब्यौरा भी किया तलब 

राज्य आंदोलनकारियों पर आधारित अभिलेखों एवं चित्रों की प्रदर्शनी लगाने के निर्देश
देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राजकीय अभिलेखागार का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों पर आधारित अभिलेखों एवं चित्रों की प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए।
महाराज ने शनिवार को भोपाल पानी स्थित महानिदेशक संस्कृति के नियंत्रणाधीन राजकीय अभिलेखागार का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को ठीक करने के साथ साथ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों पर आधारित अभिलेखों एवं चित्रों की प्रदर्शनी लगाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
महाराज ने अधिकारियों से कहा कि वह राजकीय अभिलेखागार के भवन की मरम्मत, शौचालयों की साफ-सफाई और वहां रखे अभिलेखों के संरक्षण व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कर्मचारियों का ब्यौरा भी तलब किया है।
संस्कृति मंत्री  महाराज ने अधिकारियों को नैनीताल स्थित रामगढ़ में किसी व्यक्ति के पास महत्वपूर्ण अभिलेखों के होने की जानकारी देते हुए उन्हें भी संरक्षित करने के निर्देश दिये हैं।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ संस्कृति विभाग के सचिव/महानिदेशक हरीश चंद्र सेमवाल,   राजकीय अभिलेखागार के सहायक निदेशक एवं प्रभारी वीरेंद्र नारायण सिंह, तकनीकी सहायक (इतिहास) मनोज आदि अधिकारी उपस्थित थे।
आदित्य-L1 की सफल लॉन्चिंग पर  दी बधाई 
देहरादून। सूर्य का अध्ययन करने के भारत के महत्वाकांक्षी मिशन आदित्य-L1 के सफल प्रक्षेपण पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इसरो की पूरी टीम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ समस्त देशवासियों को बधाई दी है।
कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के बाद महत्वाकांक्षी मिशन आदित्य-L1 की सफल लांचिंग से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से आज पूरा देश बेहद उत्साहित है।
महाराज ने कहा कि इसरो का सूर्य मिशन आदित्य-L1 सूर्य से जुड़े कई रहस्यों को उजागर करने के लिए काम करने वाला है। वह सूरज के कोरोना से निकलने वाली गर्मी और गर्म हवाओं की स्टडी करेगा। आदित्य-L1 सौर हवाओं के विभाजन और तापमान की स्टडी करने के साथ साथ सौर वायुमंडल को समझने का भी प्रयास करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button