उत्तराखण्डदेहरादून
जनहित भरी मांग- भंडारीबाग आरओबी का काम जल्द पूरा किया जाए, रेलवे क्रासिंगों पर ओवर ब्रिज या अंडरपास बनाया जाए:डा.नरेश बंसल

सासंद राज्यसभा ने सदन मे उठाई जनहित की महत्वपूर्ण मांग
देहरादून।भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल ने सोमवार को सदन मे विषेश उल्लेख मे एक महत्वपूर्ण मांग उठाई।
डा. नरेश बंसल ने सदन मे कहा कि देश मे रेलवे का बहुत बड़ा नेटवर्क है । प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष के सफलतम कार्यकाल मे इसके निरंतर सुधार व सुदृढीकरण व आधुनिकीकरण का कार्य चल रहा है जो प्रसंशनीय है।
डा. नरेश बंसल ने सदन का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि पूरे देश मे विषेशकर उत्तराखंड के देहरादून व हरिद्वार जिले से बहुत सी रेल यहां से निकलती हैं ,जो लोगो को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का कार्य करती है। बहुत सी रेलवे क्रासिंग हैं ,जो आज भी खुली है,जहां आम रास्ता है।इनमे से कई पर बैरियर सुविधा है,कई मानव रहित है। यहां पर दुर्घटनाओ की संभावनाए निरंतर बनी रहती है व समय-समय पर विभिन्न दुर्घटनाए हुई भी है।जिसमे लोगो की जानमाल की हानि हुई है ।
डा. नरेश बंसल ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की कि देहरादून स्थित भंडारीबाग आदि जो भी आरओबी अधूरे हैं, उन आरोबी का काम शीघ्र पूरा किया जाय व जिन रेलवे क्रासिंग पर आज भी बैरियर है या खुली है वहां एक अंडरपास या आरओबी बनाया जाए व जिससे लोगो को सुविधा हो व भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।