उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

रायपुर थाना क्षेत्र में   अज्ञात महिला की हत्या कर शव सड़क के किनारे फेंका, क्षेत्र में पहली सनसनी,  पहचान करने में जुटी पुलिस

देहरादून। पुलिस विभाग में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला की हत्या के बाद शव को सड़क के किनारे फेंका गया । बताया गया  कि रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिरवाल गढ में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पडा मिला। महिला  के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।सूचना मिलते ही रायपुर थाना अध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा पर परीक्षण के लिए भिजवाया।
रविवार को सेवर सौडा सरौली के ग्राम प्रधान प्रवेश कुमाडी ने सूचना दी की थानो रोड मुख्य मार्ग से कुछ ही  दूरी पर ग्राम सिरवाल गढ में सड़क किनारे एक महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही रायपुर थाना अध्यक्ष कुंदन राम पुलिस टीम के साथ मौके की तरफ दौड़े। सड़क के किनारे पड़ी महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए ।जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की पीट-पीट कर हत्या की गई है। संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े मिले महिला के शव को लेकर पुलिस गंभीरता के साथ जांच में जुटी है। वहीं पुलिस ने अज्ञात में शव का पंचायत नामा भर परीक्षण के लिए भिजवाया। मेडिकल परीक्षण के बाद ही हत्या की गुत्थी सामने आ सकेगी।
महिला के शरीर पर मिले चोट के निशान से यह प्रतीत हो रहा है कि किसी बात को लेकर महिला के साथ झगड़ा हुआ होगा। ,इसके बाद उसकी हत्या की गई। पुलिस इस घटना को लेकर कानूनी कार्यवाही में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की गुत्थी को सुलझाने में झूठी है। रायपुर थाना अध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि मृतका की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष है। गले पर स्टार का टैटू का निशान बना हुआ है। सफेद रंग की फ्राक पहनी है, जिस पर नीले रंग के फूल बने हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button